{"_id":"60dea01a8ebc3ecba16ef4c1","slug":"priyanka-chopra-virat-kohli-earns-crores-from-instagram-rich-list-of-2021","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंस्टाग्राम रिचलिस्ट 2021: एक पोस्ट से तीन करोड़ कमाती हैं प्रियंका चोपड़ा, टॉप 3 में इन सेलेब्स के नाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इंस्टाग्राम रिचलिस्ट 2021: एक पोस्ट से तीन करोड़ कमाती हैं प्रियंका चोपड़ा, टॉप 3 में इन सेलेब्स के नाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 02 Jul 2021 10:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
Link Copied
इंस्टाग्राम ने 2021 की रिचलिस्ट जारी कर दी है। Hopperhq.com की इंस्टाग्राम रिच लिस्ट 2021 के अनुसार प्रियंका चोपड़ा एक पेड पोस्ट के जरिए तीन करोड़ की कमाई करती हैं। इस सूची में विराट कोहली का नाम भी शामिल है। विराट कोहली ने एक पोस्ट के जरिए लगभग 5 करोड़ रुपये कमाए हैं।
टॉप 30 में शामिल है प्रियंका और विराट का नाम
प्रियंका चोपड़ा इस लिस्ट में 27वें स्थान पर हैं जबकि विराट कोहली को 19वीं रैंक मिली है। ये दोनों ही भारतीय सितारे लगातार तीन साल से अपनी रैंकिंग में इजाफा कर रहे है। हैरानी की बात ये है कि इस लिस्ट में केवल दो भारतीयों का ही नाम शामिल है। इस लिस्ट में पहले स्थान पर काबिज हैं फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो। उन्होंने प्रति पेड पोस्ट के जरिए 11.9 करोड़ रुपये कमाए हैं। दूसरी स्थान पर हैं ड्वेन जॉनसन और तीसरे पर जगह मिली है सिंगर एरियाना ग्रांडे को।
Trending Videos
2 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
बता दें, जून 2012 को प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था। प्रियंका ने अपनी एक मुस्कुराती हुई तस्वीर से इस प्लेटफॉर्म पर शुरुआत की थी। इसके साथ ही प्रियंका ने कैप्शन दिया था- हैप्पी टू बी हियर। प्रियंका चोपड़ा का इंस्टाग्राम हैंडल @priyankachopra है।
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने रेस्टोरेंट की तस्वीर पोस्ट की थी। प्रियंका ने न्यूयॉर्क में कुछ समय पहले भारतीय रेस्टोरेंट खोला है और इसको नाम दिया है सोना। गौरतलब है कि विदेश में भारतीय स्वाद और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रियंका की काफी तारीफ भी हुई थी। हाल ही में प्रियंका पहली बार अपने इस रेस्टोरेंट में पहुंचीं वहां उन्होंने गोलगप्पे के मजे लिए।
विज्ञापन
5 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार 'द व्हाइट टाइगर' में देखा गया था। इस फिल्म को ऑस्कर में नामांकन भी मिला था। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में मिंडी कॉलिंग के साथ एक वेडिंग कॉमेडी के अलावा 'टेक्स्ट फॉर यू' और 'मैट्रिक्स 4' शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।