मनोरंजन जगत एक ऐसी जगह है जहां आए दिन कई रिश्ते बनते हैं तो वही कई रिश्तों के टूटने की चर्चा होती हैं। सोशल मीडिया देखकर फिल्म और टेलीविजन जगत के सितारों की निजी जिंदगी में क्या उतार-चढ़ाव चल रहें हैं इस बात का अंदाजा लगाना बहुत ही मुश्किल हैं। एक पल यहां किसी की शादी की शहनाइयां बजती हैं तो वही दूसरे पल यहां पर कई सालों तक एक बंधन में रहें सितारों के रिश्ते टूटते हुए नजर आते हैं। बॉलीवुड और टेलीविजन में भी कई ऐसे सितारें हैं जिन्होंने शादी की लेकिन उनकी शादी सफल नहीं हुई और अब वो एक-दूसरे से अलग अपनी-अपनी जिंदगी जी रहें हैं।
रिश्ते: वो अभिनेत्रियां जिनके हसबैंड ने कर ली दूसरी शादी, तलाक लेने के बाद अकेली हैं ये हसीनाएं
करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर ने फिल्मों में अपनी अदायगी से हर किसी का दिल जीता। उनके द्वारा की गई फिल्मों और निभाई गईं भूमिकाओं को आज भी लोग पसंद करते हैं। करिश्मा कपूर का फिल्मी करियर जितना सफल रहा उनकी शादी उतनी ही असफल रही। साल 2003 में करिश्मा ने दिल्ली में रहने वाले व्यवसायी संजय कपूर से शादी की थी। शादी के 11 सालों के बाद इन दोनों का रिश्ता टूट गया। करिश्मा के दो बच्चे हैं बड़ी बेटी समायरा और छोटा बेटा कियान। जिनका पालन-पोषण वो अकेले करती हैं। हालांकि संजय कपूर ने करिश्मा से तलाक लेने के कुछ महीनों में ही मॉडल प्रिया सचदेवा से शादी कर ली, लेकिन करिश्मा आज भी सिंगल हैं। संजय कपूर और प्रिया का एक बेटा है। करिश्मा ने भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश की और रिपोर्ट्स की माने तो उन्होंने बिजनेसमैन संदीप तोषनीवाल को डेट भी किया। लेकिन अपने बच्चों की परवरिश की खातिर करिश्मा ने शादी न करने का फैसला किया।
अमृता सिंह
इस बात में कोई संदेह नहीं है कि अमृता सिंह जितनी अच्छी अभिनेत्री हैं उतनी अच्छी मां भी हैं । अमृता सिंह ने 1991 में सैफ अली खान से शादी की थी। बता दें कि अमृता सैफ से उम्र में 12 साल बड़ी हैं। साल 2004 में उनका और सैफ अली खान का तलाक हो गया, जिसके बाद इस अभिनेत्री ने पूरी उम्र सिंगल रहने का फैसला किया। अमृता ने अपने दोनों बच्चों सारा अली खान और इब्राहिम अली खान की परवरिश की। हालांकि सैफ और अमृता का रिश्ता कड़वाहट के साथ खत्म हुआ था और आज तक अमृता सैफ अली खान से बात नहीं करती, लेकिन इसके बावजूद कभी भी उन्होंने सारा और इब्राहिम को अपने पिता के प्यार से वंचित नहीं रखा। अमृता अपनी शादी टूटने के बाद सिंगल हैं, लेकिन सैफ अली खान ने साल 2012 में करीना कपूर को अपना जीवन साथी बना लिया। करीना और सैफ के दो बेटे हैं।
जेनिफर विंगेट
जेनिफर विंगेट की अदायगी के साथ-साथ उनकी खूबसूरती के भी लोग बहुत दीवाने हैं। बेहद जैसे शो में माया की नकारत्मक भूमिका निभाकर उन्होंने लाखों लोगो का दिल जीता। परदे पर अपने प्रशंसकों से प्यार पाने वाली जेनिफर अपनी निजी जिंदगी में प्यार से बिलकुल दूर हैं। इस अभिनेत्री ने अपने सह-कलाकार करण सिंह ग्रोवर से साल 2012 में शादी की थी। शादी के दो साल बाद 2014 में उनका और करण का तलाक हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक करण सिंह ग्रोवर ने बिपाशा की खातिर जेनिफर को धोखा दिया था। तलाक होने के कुछ वक्त बाद करण ने बिपाशा से शादी कर ली थी और आज दोनों साथ हैं। वहीं जेनिफर भी अपनी सिंगल जिंदगी का पूरा आनंद ले रही हैं और अपने करियर पर फोकस कर रही हैं।
पूजा बेदी
51 साल की पूजा बेदी जो जीता वही सिकंदर, विषकन्या, लूटेरा जैसी कई फिल्में कर चुकी हैं। पूजा बेदी ने साल 1994 में व्यवसायी फरहान फर्नीचरवाला से शादी की थी। उनका नाम भी सिंगल अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार है। 9 साल तक एक साथ रहने के बाद 2003 में पूजा और फरहान ने एक-दूसरे से तलाक ले लिया था। फरहान ने पूजा से शादी टूटने के बाद फिरोज खान की बेटी लैला खान से शादी की और इनका एक बेटा है। लंबे समय तक सिंगल रहने के बाद अब पूजा बेदी बिजनेसमैन मानेक कॉन्ट्रैक्टर के साथ रिश्ते में हैं। हालांकि मानेक से उनकी सगाई हो गई है, लेकिन अब तक उन्होंने शादी नहीं की। पूजा और फरहान के दो बच्चे हैं। उनकी बेटी अलाया फर्नीचरवाला है और उनका बेटा उमर फर्नीचरवाला है। अलाया ने सैफ अली खान की फिल्म 'जवानी जानेमन' से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी, जिसमें वो सैफ की बेटी बनी थीं।