सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: पिता चाहते थे बेटा संभाले बिजनेस लेकिन पवन मल्होत्रा बने अभिनेता, दिलचस्प है थिएटर जाने का किस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Fri, 02 Jul 2021 09:25 AM IST
विज्ञापन
Pavan Malhotra Birthday Special: Know Some Lesser Known Facts About  Actor
पवन मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

दूरदर्शन के प्रसिद्ध धारावाहिक ‘नुक्कड़’ से पहचान बनाने वाले एक्टर पवन मल्होत्रा (Pavan Malhotra) का जन्म 2 जुलाई 1958 में दिल्ली में हुआ था। पवन मल्होत्रा को आपने कई फिल्मों सलीम लंगड़े पे मत रो, बाघ बहादुर, ब्लैक फ्राईडे, डॉन (फरहान अख्तर निर्देशित), भाग मिल्खा भाग और रूस्तम में देखा होगा। उनका अभिनय दर्शकों को खूब भाता है। पवन ने डीयू से आर्ट्स में स्नातक की पढ़ाई की है। उन्होंने कभी भी एक्टर बनने के बारे में नहीं सोचा था। एक दिन अपने दोस्तों के साथ भीड़ में होकर थिएटर देखने गए थे और फिर खुद भी थिएटर करने लगे। तब किसे पता था कि जो लड़का भीड़ में शामिल होकर थिएटर देखने आया है, वही एक दिन बेहतरीन अभिनेता बनेगा। इस दौरान उन्होंने सीधे टीवी की दुनिया में एंट्री की। साल 1986 में पवन को उनका पहला शो दूरदर्शन का 'नुक्कड़' मिला जिसमें उन्होंने सईद का किरदार निभाया था। इसी शो के जरिए पवन घर-घर में पहचाने जाने लगे। पवन के पिता चाहते थे कि वे उनका मशीन टूल्स का व्यापार संभाल ले। लेकिन बेटा अभिनय के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा था। 



फिल्मों का सफर कुछ ऐसे हुआ शुरू
पवन को पहली बार साल 1984 में 'अब आएगा मजा' फिल्म में काम करने का मौका मिला मिला। इसके बाद साल 1985 में खामोश और 1989 में बाघ बहादुर जैसी नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्मों में अभिनेता ने काम किया।

Trending Videos
Pavan Malhotra Birthday Special: Know Some Lesser Known Facts About  Actor
पवन मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

पवन मल्होत्रा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता का पुरानी दिल्ली में ऑफिस था। वहां वे अक्सर जाते थे. लेकिन ‘नुक्कड़’ के बाद गए तो उन्हें देखने वालों की भीड़ लग गई। लोगों ने मेरे पिताजी से मुझे बाहर बुलाने की रिक्वेस्ट की तो जैसे ही मैं बाहर आया लोग मेरा नाम लेकर चिल्लाने लगे। पिताजी हैरान थे और उन्हें मुझ पर गर्व भी हो रहा था। पवन मल्होत्रा ने न सिर्फ अभिनय के क्षेत्र में बल्कि सहायक निर्देशक के तौर पर भी काम किया। पवन ने बुद्धदेव दासगुप्ता, सईद अख्तर मिर्जा श्याम बेनेगल दीपा मेहता के साथ सालों तक काम किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pavan Malhotra Birthday Special: Know Some Lesser Known Facts About  Actor
पवन मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

पवन मल्होत्रा ने अपने फिल्मी सफर में निगेटिव पॉजिटिव हर तरह के किरदार निभाए हैं। इसके लिए उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। फिल्मों को लेकर पवन का कहना है कि मैं फिल्म तभी करता हूं जब मेरा किरदार दमदार हो, अगर किरदार अच्छा नहीं तो मेरे लिए फिल्म का कोई मतलब नहीं है।

Pavan Malhotra Birthday Special: Know Some Lesser Known Facts About  Actor
फिल्म परदेस में पवन मल्होत्रा शाहरुख के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

पवन बेशक सोच-समझकर वक्त लेकर फिल्में करते हैं, लेकिन जैसे ही वो पर्दे पर आते हैं, बस छा जाते हैं। कम ही लोग जानते हैं कि पवन रिचर्ड एटनबरो की गांधी फिल्म में वॉर्डरोब असिस्टेंट रह चुके हैं। अभिनेता होने के बाद भी पवन मल्होत्रा को लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं है। 

विज्ञापन
Pavan Malhotra Birthday Special: Know Some Lesser Known Facts About  Actor
वेब सीरीज ग्रहण में पवन मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज हुई वेब सीरीज ‘ग्रहण’ में पवन मल्होत्रा ने जबरदस्त एक्टिंग की है। रंजन चंदेल के निर्देशन में बनी इस सीरीज में पवन ने बेहद कम डायलॉग्स बोले हैं लेकिन अपनी हाव-भाव और शानदार अदाकारी से इसे सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed