फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

90 के दशक में दिलों में बसती थीं टीवी की ये अभिनेत्रियां, जानिए अब कहां है और क्या करती हैं?

Mon, 13 Apr 2020 07:48 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 13 Apr 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
Mandira Bedi to shikha swaroop These Actresses Ruled 90s Television
90 के दशक - फोटो : सोशल मीडिया

दूरदर्शन ने नब्बे के दशक में कई कलाकारों की जिंदगी सवारी। चाहे शाहरुख खान की बात करें या फिर शांति का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मंदिरा बेदी की। इन लोगों ने अपनी दमदार अदाकारी से न सिर्फ फैंस के दिल में जगह बनाई बल्कि 90 के दशक में टीवी पर राज भी किया। आज हम बात करने जा रहे हैं उन अभिनेत्रियों की जो उस दौर में दिलों में बसती थीं।

Mandira Bedi to shikha swaroop These Actresses Ruled 90s Television
शिखा स्वरुप - फोटो : social media

शिखा स्वरुप- चंद्रकांता

1994 से 1996 तक टीवी पर प्रसारित किए गए चंद्रकांता में शिखा स्वरुप लीड एक्ट्रेस थीं। 1988 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम कर चुकीं शिखा की खूबसूरती पर उन दिनों ढेरों दीवाने फिदा थे। शिखा ने 2012-13 में आए शो रामायण में कैकई की भूमिका भी निभाई थी। शिखा सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं लेकिन उनके फैंस उनकी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

Mandira Bedi to shikha swaroop These Actresses Ruled 90s Television
श्वेता कावत्रा - फोटो : Twitter

कहानी घर-घर की- श्वेता कावत्रा 

श्वेता को आप सीरियल कहानी घर घर की में देख चुके हैं। उस सीरियल में श्वेता पल्लवी का रोल प्ले करती थीं। अब श्वेता कावत्रा कहां हैं और क्या करती हैं किसी को नहीं पता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mandira Bedi to shikha swaroop These Actresses Ruled 90s Television
mandira bedi - फोटो : social media

मंदिरा बेदी- शांति

मंदिरा बेदी को 'शांति' सीरियल से लोकप्रियता मिली। घुंघराले बालों में जब मंदिरा टीवी पर आती थी लोग उनके दीवाने हो जाते थे। कई लोगों ने तो सीरियल देखकर अपनी बेटियों का नाम शांति रख दिया। मंदिरा इन दिनों फिटनेस के लिए मशहूर हैं।

विज्ञापन
Mandira Bedi to shikha swaroop These Actresses Ruled 90s Television
रेणुका शहाणे

रेणुका शहाणे

रेणुका शहाणे को 'सुरभि' सीरियल से असली पहचान मिली। 1990 से 2001 तक प्रसारित होने वाले इस शो को रेणुका होस्ट करती थीं। उन दिनों लोग रेणुका के बहुत दीवाने थे। रेणुका अभी भी फिल्मों में एक्टिव हैं। इसके अलावा वह अपने ट्वीट्स के लिए भी जानी जाती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed