{"_id":"5d44fc928ebc3e6cae4efb23","slug":"maniesh-paul-birthday-special-he-transform-his-body-for-salman-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहले मोटे होते थे मनीष पॉल, सलमान ने बदल दी जिंदगी, बर्थडे पर जानें कुछ अनसुने किस्से","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहले मोटे होते थे मनीष पॉल, सलमान ने बदल दी जिंदगी, बर्थडे पर जानें कुछ अनसुने किस्से
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
maniesh paul
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्टर, वीजे, रेडियो जॉकी और टीवी होस्ट मनीष पॉल आज अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं । मनीष का जन्म 1981 में हुआ था । मल्टी टैलेंटेड मनीष अक्सर बॉलीवुड के बड़े अवॉर्ड शो को होस्ट करते और अपनी कॉमेडी से सबको गुदगुदाते नजर आते हैं । मनीष की एक्टिंग से ज्यादा लोग उनकी होस्टिंग को पसंद करते हैं ।
2 of 5
maniesh paul
- फोटो : social media
इसके अलावा मनीष, सलमान खान के भी फेवरेट हैं । मनीष ने सलमान के 'दबंग द टूर' को विदेश में होस्ट किया है । इसके अलावा मनीष 'कॉमेडी सर्कस', 'नच बलिये', 'डांस इडिया डांस', और 'झलक दिखला जा' जैसे शो को होस्ट कर चुके हैं । मनीष दिल्ली की पंजाबी फैमिली से ताल्लुक रखते हैं ।
3 of 5
maniesh paul
- फोटो : social media
कॉलेज के दिनों में मनीष दिल्ली के स्कूल और कॉलेज में होने वाले प्रोग्राम को होस्ट करते थे । इसके बाद साल 2002 में स्टार प्लस के शो Sunday Tango में उन्हें पहली बार होस्ट करने का मौका मिला । उन्होंने जी म्यूजिक में वीजे का काम भी किया । उस समय मनीष का वजन काफी ज्यादा हुआ करता था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
maniesh paul
- फोटो : social media
फिर 2016 में मनीष पॉल ने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया था और वह उस समय फैट से फिट हुए थे । मनीष आज भी इसका पूरा क्रेडिट बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को देते हैं । एक बार मनीष ने इंटरव्यू में बताया था, '2015 में मुझे सलमान के वल्ड टूर 'Da-Bang' के लिए कॉल आया था । मैंने सलमान को अपनी कंडिशन के बारे में बताया तब उन्होंने कहा कि करो ये टूर अगले साल होगा । मैं बहुत खुश हुआ और तय किया कि मुझे फिट होना पड़ेगा ।'
विज्ञापन
5 of 5
मनीष पॉल
- फोटो : सोशल मीडिया
मनीष ने अपनी फिल्म 'मिक्की वायरस' के लिए 14 KG वजन कम किया था और ऐसा करने के लिए उन्हें सलमान ने कहा था । मनीष काफी स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करते हैं । मनीष की पर्सनल लाइफ के बारे में तो मनीष ने अपनी बचपन की दोस्त संयुक्ता से 2007 में शादी कर ली थी ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।