फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maniesh Paul: अक्षय कुमार ने अवॉर्ड शो में कर डाली थी मनीष पॉल की बेइज्जती? छलका एक्टर का दर्द!

Sun, 23 Jul 2023 12:39 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 23 Jul 2023 12:39 PM IST
विज्ञापन
Maniesh Paul recalls when Akshay Kumar shouted at him at an award show says it Was so embarrassed
मनीष पॉल-अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

मनीष पॉल अभिनेता होने के साथ-साथ शानदार होस्ट भी हैं। उन्होंने अपने करियर का लंबा वक्त टीवी शो और अवॉर्ड शो को होस्ट करने में बिताया है। कई बार अवॉर्ड शो में वह सेलेब्स को रोस्ट करते नजर आते हैं। मगर, एक बार एक समारोह के दौरान अभिनेता अक्षय कुमार के साथ उनका अनुभव काफी अलग रहा। मनीष पॉल के मुताबिक खिलाड़ी उनके ऊपर भड़क उठे थे। हाल ही में उन्होंने वह अनुभव साझा किया है। 

Maniesh Paul recalls when Akshay Kumar shouted at him at an award show says it Was so embarrassed
मनीष पॉल - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक बातचीत के दौरान मनीष पॉल ने वह घटना साझा की, जो आज भी उनके दिमाग में बैठी है। उन्होंने बताया कि शो के दौरान अक्षय कुमार उनके ऊपर चिल्लाने लगे थे, यह स्थिति उनके लिए काफी शर्मिंदगी वाली थी, लेकिन उन्होंने किसी तरह इसे संभाला।

Maniesh Paul recalls when Akshay Kumar shouted at him at an award show says it Was so embarrassed
मनीष पॉल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान मनीष पॉल से किसी सेलिब्रिटी के साथ फनी स्टोरी के बारे में पूछा गया। इस पर मनीष ने उस समय का जिक्र किया, जब उन्होंने फिल्म अवॉर्ड्स होस्ट करना शुरू ही किया था। उन्होंने बताया कि अक्षय कुमार स्टेज से उतर रहे थे। तभी मनीष ने उनसे एक सवाल पूछ लिया इस पर खिलाड़ी उन पर चिल्ला पड़े और चुप रहने को कहा।
Bigg Boss OTT 2: सलमान खान ने खोल दी मनीषा रानी की पोल, वीडियो दिखा जमकर लगाई क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
Maniesh Paul recalls when Akshay Kumar shouted at him at an award show says it Was so embarrassed
मनीष पॉल - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

मनीष ने कहा, 'वह सख्त लहजे में बोले 'चुप कर। मेरे तो पसीने छूट गए। मेरी मां भी वहां मौजूद थीं और पहली बार मेरा काम देखने के लिए आई थीं। मुझे बहुत शरम आई कि मेरी बेज्जती हो गई।' मनीष ने आगे कहा कि वह समझ गए कि यह उनके करियर का अंत हो सकता है या एक नए करियर की शुरुआत, इसलिए उन्होंने फ्लो के साथ जाने का फैसला किया और अक्षय कुमार के पास गए।
Bandgee Puneesh: 'बिग बॉस 11' फेम पुनीश शर्मा-बंदगी कालरा की राहें जुदा, पांच वर्ष बाद इस वजह से हुआ अलगाव

विज्ञापन
Maniesh Paul recalls when Akshay Kumar shouted at him at an award show says it Was so embarrassed
मनीष पॉल - फोटो : instagram/manieshpaul

मनीष ने बताया कि वह अक्षय के पीछे-पीछे उनकी सीट तक चले गए, तब भी जब उनके डायरेक्टर उन्हें ऐसा न करने की चेतावनी दे रहे थे। मनीष ने आगे बताया, 'मैंने  उनसे कहा कि उन्होंने मेरी मां के सामने किस तरह मेरा अपमान किया। मैं उनसे सिर्फ अभिनय के टिप्स मांग रहा था। इसके बाद हमारी बातचीत दूसरे स्तर पर चली गई'। मनीष ने कहा कि वह एक मजेदार वक्त था। बाद में अक्षय कुमार ने भी उन्हें उनके ह्यूमर के लिए बधाई दी। खिलाड़ी ने उनसे यह भी कहा कि वह सिर्फ उनके साथ मजाक कर रहे थे'।
Arshad Warsi: इंडस्ट्री में 30 साल पूरे होने पर अरशद को आई सर्किट की याद, बोले- अगर फिल्म नहीं होती तो रोल...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed