दिवाली में अभी कुछ वक्त है लेकिन सिनेमाजगत के सितारे आए दिन दिवाली पार्टी में स्पॉट किए जा रहे हैं। कुछ दिन पहले निर्माता रमेश तुरानी ने दिवाली पार्टी रखी थी तो वहीं अब मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) ने सोमवार को दिवाली पार्टी रखी। इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज सितारे जमीं पर उतरे और मीडिया को जमकर पोज भी दिए। तस्वीरों में देखिए दिवाली के इस जश्न में कौन सा सितारा पहुंचा और किसने क्या ड्रेस पहनी हुई थी।
शिल्पा शेट्टी से एकता कपूर तक मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में पहुंचे सितारे, देखिए तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली पार्टी में मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा के साथ पहुंचीं। इस मौके पर शिल्पा ने स्कर्ट के साथ लॉग कुर्ता पहना हुआ था। सफेद के साथ गुलाबी कॉम्बिनेशन की ड्रेस में शिल्पा बहुत सुंदर लग रही थीं। वहीं उनके पति राज कुंद्रा डेनिम जींस के साथ नीले रंग का शॉर्ट कुर्ता पहने हुए थे।
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on
इन दोनों सितारों के अलावा सलमान खान की बहन अर्पिता खान भी पहुंची थीं। अर्पिता ने इस मौके पर पारंपरिक ड्रेस को चुना। अर्पिता ने काले और सुनहरे रंग का सूट पहना हुआ था।
आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप इस मौके पर नुसरत भरूचा के साथ दिखीं। दोनों ने वेस्टर्न ड्रेस पहनी हुई थी। ताहिरा को हाल ही में कैंसर हुआ था। फिलहाल वह ठीक हैं।
खास बात है कि इस मौके पर करण जौहर और एकता कपूर एक साथ नजर आए। करण ने काले रंग का कुर्ता पायजामा पहना हुआ था तो वहीं एकता क्रीम कलर का सूट पहने हुई थीं। इसके अलावा सूरज पंचोली, वाणी कपूर और पूजा हेगड़े के अलावा कई सितारों ने दिवाली पार्टी में शिरकत की।
यह भी पढ़ें- नेहा कक्कड़ को जबरन Kiss करने वाली घटना पर पहली बार बोले विशाल- 'हम पुलिस बुलाने वाले थे लेकिन...'