फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब पांच साल पहले आलिया ने करिश्मा और करीना के साथ करवाया था फोटोशूट, वायरल हुई थ्रोबैक तस्वीर

Tue, 12 May 2020 11:56 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 12 May 2020 11:56 AM IST
विज्ञापन
Manish Malhotra shared Alia Bhatt Kareena Kapoor and Karisma Kapoor five year throwback photo
आलिया भट्ट, करीना कपूर, करिश्मा कपूर,मनीष मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों के अलावा अभिनेत्री आलिया भट्ट बॉलीवुड के कपूर परिवार की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। उन्हें बहुत बार अभिनेता रणबीर कपूर के साथ देखा जा चुका है। इसके बाद से मीडिया में इस तरह की खबरें हैं कि ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि अपने बीच के रिश्तों को लेकर इन दोनों कलाकारों ने कभी भी मीडिया से खुलकर बात नहीं की। एक बार फिर से आलिया भट्ट कपूर परिवार को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन इस बार वजह कुछ और है।

Manish Malhotra shared Alia Bhatt Kareena Kapoor and Karisma Kapoor five year throwback photo
आलिया भट्ट, करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

जी हां, इस बार आलिया भट्ट को कपूर परिवार की बेटियों और अभिनेत्रियों करीना और करिश्मा कपूर के साथ एक मैगजीन फोटोशूट में देखा गया है। याद दिला दें कि करिश्मा और करीना रणबीर कपूर की कजिन बहनें हैं। दरअसल मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, आलिया भट्ट और खुद मनीष मल्होत्रा भी नजर आ रहे हैं। 

Manish Malhotra shared Alia Bhatt Kareena Kapoor and Karisma Kapoor five year throwback photo
मनीष मल्होत्रा - फोटो : अमर उजाला

इन चारों ने ये फोटोशूट एक फैशन मैगजीन के लिए करवाया था। यह इनकी पांच साल पुरानी तस्वीर है। इस तस्वीर को साझा करते हुए मनीष मल्होत्रा ने ये भी बताया है कि बतौर फैशन डिजाइर फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हए उन्होंने 25 साल पूरे हो गए हैं। इस बात की जानकारी मनीष मल्होत्रा ने इस तस्वीर के कैप्शन में किया है। साथ ही उन्होंने इस तस्वीर में करीना कपूर, करिश्मा कपूर और आलिया भट्ट को टैग भी किया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#throwback Posing with the most amazingly talented favourite girls @therealkarismakapoor @kareenakapoorkhan @aliaabhatt @vogueindia covet shoot 5 years ago celebrating my 25 year journey in the movies #flashback #memories @mmalhotraworld

A post shared by Manish Malhotra (@manishmalhotra05) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Manish Malhotra shared Alia Bhatt Kareena Kapoor and Karisma Kapoor five year throwback photo
मनीष मल्होत्रा - फोटो : फाइल फोटो

मनीष मल्होत्रा ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'सबसे शानदार, प्रतिभाशाली और पसंदीदा लड़कियां करिश्मा कपूर, करीना कपूर और आलिया भट्ट के साथ पोज। वोग इंडिया के कवर पेज के लिए पांच साल पहले का शूट। फिल्मों में 25 साल काम करने का जश्न मनाते हुए'। सोशल मीडिया पर मनीष मल्होत्रा का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स और इन तीनों अभिनेत्रियों के फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Manish Malhotra shared Alia Bhatt Kareena Kapoor and Karisma Kapoor five year throwback photo
रणबीर कपूर और ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें कपूर खानदार की तो हाल ही में अभिनेता रणबीर कपूर ने अपने पिता और दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर को हमेशा के लिए खो दिया है। ऋषि कपूर का पिछले महीने 30 अप्रैल को निधन हो गया है। वह 67 साल के थे। गौरतलब है कि ऋषि कपूर लंबे समय से लेकिमिया जैसी खतरनाक बीमारी से पीड़ित थे। इसका उन्होंने न्यूयॉर्क में भी इलाज करवाया था। कुछ समय बाद वह भारत वापस आ गए थे। निधन से एक दिन पहले ऋषि कपूर की तबीयत खराब हो गई थी जिसके बाद उन्हें मुंबई के एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उन्होंने आखिरी सांस ली।

पढ़ें: नताशा के साथ बेबी प्लान को लेकर वरुण धवन से फैन ने कही ये बात, अभिनेता ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed