शाहरुख खान के साथ 'दिल से', सलमान खान के साथ 'खोमाशी' और बॉबी दोओल के साथ गुप्त जैसी फिल्में करने वाली मनीषा कोईराला आज 46 वां जन्मदिन मना रही हैं। मनीषा ने लंबे समय तक बॉलीवुड पर राज किया, उनकी एक्टिंग और मुस्कान दोनो ही दर्शकों को खूब पसंद आए। फिल्मों के इतर मनीषा की निजी जिंदगी बेहद उतार-चढाव से भरी रही, यहां तक कि उन्हें शराब के लिए धक्के खाने पड़े।
B.day Spcl: जब शराब पीकर सबको गालियां बकने लगती थीं मनीषा कोईराला
मनीषा की शुरुआती पहचान एक नेपाली बॉलीवुड अभिनेत्री की रही। उन्होंने 1989 में नेपाली फिल्म से करियर शुरू किया। 1991 में वो 'सौदागर' में नजर आईं। इसके बाद उनका करियर चल निकला। 90 के दशक में उन्होंने सभी बड़े सितारों के साथ काम किया। सलमान, शाहरुख, आमिर, गोविंदा, संजय दत्त जैसे सितारों के साथ उन्होंने काम किया। मनीषा अपने काम से ज्यादा निजी जिंदगी के लिए मशहूर हुईं, उनको शराब और ड्रग्स की ऐसी लत लगी कि उन्हें कुछ और सूझता ही नहीं था।
B.day Spcl: जब शराब पीकर सबको गालियां बकने लगती थीं मनीषा कोईराला
मनीषा का करियर जब ढलान पर आया तो उन्होंने खुद को शराब के नशे में डूबो लिया। मनीषा इस कदर शराब पीतीं कि कई बार उनको पीने के बाद बार में झगड़ा करते हुए भी देखा गया। कई बार उन्होंने शराब के नशे में दूसरे लोगों के साथ गाली-गलौच की। उनके शराब से दूर होने के लिए डॉक्टरों का सहारा लेना पड़ा। शराब छूटी तो कैंसरे ने उन्हें जकड़ लिया
B.day Spcl: जब शराब पीकर सबको गालियां बकने लगती थीं मनीषा कोईराला
मनीषा कोईराला ने 2010 में सम्राट दहल से शादी की। 2012 में उनका तलाक हो गया। 2012 में ही मनाषा कोईराल को ओवेरियन कैंसर हो गया।
B.day Spcl: जब शराब पीकर सबको गालियां बकने लगती थीं मनीषा कोईराला
मनीषा को कैंसर से पार पाने के लिए एक लंबे उपचार से गुजरना पड़ा। उन्होंने कैंसर से लड़ाई जीत ली।