फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Manisha Koirala: इस निर्देशक को मनीषा कोइराला ने सरेआम फटकारा, पढ़िए एकतरफा मोहब्बत की ये पूरी कहानी

Tue, 16 Aug 2022 03:02 PM IST
मेघा चौधरी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 16 Aug 2022 03:02 PM IST
विज्ञापन
Manisha Koirala Birthday when director proposed actress on set of criminal film she publicly taught him lesson
मनीषा कोइराला - फोटो : Instagram

हिंदी सिनेमा की नंबर वन अभिनेत्री बनने की सारी काबिलियत रखने के बावजूद मनीषा कोइराला कभी उस कुर्सी तक नहीं पहुंच सकी, जिसकी वह वाकई दावेदार रहीं। पहले उनकी आदतें बिगड़ीं। फिर उनकी सोहबत बिगड़ी और फिर उनकी लतों ने उनका करियर हाशिये पर ला दिया। लेकिन, एक दौर वह भी था जब मनीषा कोइराला को हर तरफ से युवाओं के प्रस्ताव मिलते थे और इनमें से एक युवक तो ऐसा भी रहा हो जो आगे चलकर नामी निर्देशक बना। इस युवक को मनीषा ने फिल्म ‘क्रिमिनल’ की शूटिंग के दौरान हैदराबाद में सेट पर सरेआम झाड़ा था और इस युवक की जिद ऐसी कि जब वह फिल्म निर्देशक बना तो अपनी पहली फिल्म में उसने मनीषा को ही बतौर हीरोइन साइन किया। चलिए आपको बताते हैं क्या है ये पूरा किस्सा...

Manisha Koirala Birthday when director proposed actress on set of criminal film she publicly taught him lesson
मनीषा कोइराला - फोटो : Instagram

बात उस समय की है जब मनीषा कोइराला फिल्म 'क्रिमिनल' की शूटिंग हैदराबाद में कर रही थी। महेश भट्ट के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नागार्जुन और मनीषा कोइराला लीड रोल में थे। फिल्म के सहायक निर्देशकों में से एक का दिल इसी दौरान मनीषा पर आ गया। फिल्म की शूटिंग के बाद अक्सर फिल्म के कलाकार और निर्देशन टीम हैदराबाद में ही नागार्जुन के फार्म हाउस पर पार्टी करते थे। और उन दिनों महेश भट्ट के काफी करीब माने जाने वाले इस सहायक निर्देशक ने शराब पीने के बाद मनीषा के सामने अपनी मोहब्बत का इजहार कर दिया। महेश भट्ट जिन राज खोसला को अपना गुरु मानते हैं, उनसे इस सहायक निर्देशक का खून का रिश्ता बताया जाता है। और, इसी रिश्ते के रुआब में इस सहायक निर्देशक ने ये हरकत कर दी।

Manisha Koirala Birthday when director proposed actress on set of criminal film she publicly taught him lesson
मनीषा कोइराला - फोटो : Instagram

सारे सहायक निर्देशकों में से खुद को सबसे स्मार्ट मानने वाले इस सहायक निर्देशक को लगा कि मैं इतने बड़े डायरेक्टर का बेटा हूं तो मनीषा कोइराला को जैसे ही वह अपनी मोहब्बत का प्रस्ताव पेश करेंगे, मनीषा कोइराला झट से स्वीकार कर लेंगी। लेकिन मामला उल्टा पड़ गया। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि मनीषा कोइराला का ऐसा कुछ रिएक्शन आएगा। मनीषा कोइराला अच्छी तरह से इस शख्स के इरादे समझ चुकी थी। उन्होंने बिल्कुल भी इस सहायक निर्देशक को भाव नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Manisha Koirala Birthday when director proposed actress on set of criminal film she publicly taught him lesson
मनीषा कोइराला - फोटो : Instagram

नागार्जुन के यहां जैसे जैसे इस सहायक निर्देशक ने मनीषा कोइराला को प्रपोज किया। वहां मौजूद लोग बताते हैं कि वह बुरी तरह से भड़क गईं। मनीषा कोइराला ने भड़कते हुए कहा, ‘कौन है तू? यू आर जस्ट अ असिस्टेंट डायरेक्टर।' भरी महफिल में मनीषा कोइराला से ऐसे जवाब की उम्मीद राज खोसला के इस कथित बेटे को थी नहीं। भरी महफिल में हुई इस बेइज्जती को ये युवक सहन नहीं कर पाया और शराब से भरे गिलास को गुस्से में फेंक कर वहां से निकल गया। उन दिनों मनीषा कोइराला और नागार्जुन के बीच भी नजदीकियां काफी थीं। युवक को बाद में डर ये भी लगा कि अगर मनीषा कोइराला ने इस बात की शिकायत नागार्जुन से कर दी तो उनकी सहायक निर्देशक की नौकरी जा सकती है लेकिन मनीषा कोइराला ने ऐसा कुछ नहीं किया।

विज्ञापन
Manisha Koirala Birthday when director proposed actress on set of criminal film she publicly taught him lesson
मनीषा कोइराला - फोटो : Instagram

मनीषा कोइराला की असिस्टेंट डायरेक्टर वाली बात इस शख्स के दिमाग में बैठ गई। उसको लग रहा था कि मनीषा कोइराला ने सबके सामने उसकी बेइज्जती करके ठीक नहीं किया। उसी दिन इस युवक ने अपने दोस्तों से कहा कि जब भी वह पहली फिल्म बनाएगा तो मनीषा कोइराला को ही हीरोइन लेगा और तब अपने इस अपमान का पूरा बदला लेगा। वह समय भी आया। युवक फिल्म निर्देशक बना। अपनी फिल्म में उसने अजय देवगन और सैफ अली खान के साथ मनीषा कोइराला को भी लिया। निर्देशक बाबू को लगा कि अब मामला सेट हो जाएगा लेकिन फिल्म की यूनिट में शामिल लोग बताते हैं कि पूरी फिल्म में निर्देशक को मनीषा ने घास तक नहीं डाली। किसी तरह फिल्म पूरी हुई, रिलीज हुई और फिर दोनों ने अपने अब तक के करियर में कभी एक दूसरे के साथ काम नहीं किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed