फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहले दिन अभिषेक की 'मनमर्जियां' पड़ी 'लव सोनिया' और 'मित्रों' पर भारी, देखते रह गए राजकुमार राव

Sat, 15 Sep 2018 10:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 15 Sep 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
Manmarziyan Love Sonia Mitron film box office collection day 1
Manmarziyan Love Sonia Mitron
इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर 3 फिल्में एक साथ रिलीज हुई। यह 3 फिल्में 'मनमर्जियां', 'लव सोनिया' और 'मित्रों' हैं। इन दोनों ही फिल्मों में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स एक साथ अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मनमर्जियां, लव सोनिया और मित्रों का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आ गया है जो कि निराशाजनक है।
Manmarziyan Love Sonia Mitron film box office collection day 1
Manmarziyan
'मनमर्जियां' फिल्म से 2 साल बाद अभिषेक बच्चन कमबैक कर रहे हैं लेकिन फिल्म के कलेक्शन को देखकर ऐसा लगता है कि बॉक्स ऑफिस पर इसकी पकड़ पहले दिन से ही कमजोर है। ऐसा ही हाल 'लव सोनिया' और 'मित्रों' फिल्म का है। 'लव सोनिया' फिल्म में राजकुमार राव और फ्रीडा पिंटो मुख्य भूमिका में है। इन तीनों ही फिल्मों का कलेक्शन देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि शुरुआत थोड़ी धीमी हुई है।
Manmarziyan Love Sonia Mitron film box office collection day 1
love sonia
इन तीनों ही फिल्मों के रिलीज होने के कुछ देर बाद ही फिल्म समीक्षक सुमित कादल ने सोशल मीडिया पर इन फिल्मों की धीमी शुरुआत की जानकारी दी थी। सुमित कादल ने ट्वीट के मुताबिक 'मनमर्जियां' फिल्म की सिनेमाघरों सुबह के शोज में ऑक्यूपेसी 8 से 10 फीसदी देखी जा रही है। वहीं 'मित्रों' फिल्म की ऑक्यूपेसी 5 से 7 फीसदी रही।
 




 
विज्ञापन
विज्ञापन
Manmarziyan Love Sonia Mitron film box office collection day 1
Mitron
इन तीनों ही फिल्मों कहानी की बात करें तो तीनों की फिल्में अलग अलग जॉनर की हैं। 'मनमर्जियां' रोमांटिक फिल्म है जबकि 'मित्रों' कॉमेडी पर आधारित फिल्म है। वहीं 'लव सोनिया' फिल्म गंभीर विषय पर आधारित है। इन तीनों ही फिल्मों में फिल्म समीक्षकों ने अनुराग कश्यप की फिल्म 'मनमर्जियां' की काफी तारीफ की थी।

 
विज्ञापन
Manmarziyan Love Sonia Mitron film box office collection day 1
Manmarziyan
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक 'मनमर्जियां' फिल्म ने पहले दिन 3.52 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं सुमित कादल के ट्वीट के मुताबिक 'मित्रों' फिल्म ने पहले दिन 45 लाख का कलेक्शन किया है। जबकि पिंकविला से बात करते हुए फिल्म समीक्षक गिरीश जौहर ने 'लव सोनिया' के पहले दिन के कलेक्शन का 50 लाख का अनुमान लगाया है।  यह तीनों ही फिल्में छोटे बजट की है। ऐसे में देखना यह दिलचस्प होगा कि वीकेंड पर यह फिल्में क्या कमाल दिखा पाती हैं।
 

 





 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed