वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई तीनों फिल्मों के लिए ज्यादा से ज्यादा कलेक्शन जुटा पाने का बेहतरीन मौका था। यह तीनों फिल्में 'मनमर्जियां', 'लव सोनिया' और 'मित्रों' हैं। इन तीनों ही फिल्मों का चौथे दिन का कलेक्शन आ गया है जिसमें 'मनमर्जियां' फिल्म ने इन दोनों फिल्मों को पछाड़ दिया है। साथ ही साल 2018 की छोटी बजट की फिल्मों में कलेक्शन के मामले में जगह बनाने में कामयाब हो गई है।
अभिषेक बच्चन की 'मनमर्जियां' ने चौथे दिन बनाया नया रिकॉर्ड, देखती रह गईं 'लव सोनिया' और 'मित्रों'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अभिषेक बच्चन की 'मनमर्जियां' फिल्म साल 2018 की ओपनिंग वीकेंड फिल्मों में आठवें पायदान पर जगह बनाने में कामयाब हो गई है। इस लिस्ट में शामिल सभी फिल्में छोटे बजट की हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर 'राजी' फिल्म है जिसका पहले हफ्ते कलेक्शन 32, करोड़ 72 लाख करोड़ रहा, दूसरे नंबर पर 'स्त्री' है जिसका कलेक्शन 31 करोड़ 58 लाख रहा, तीसरे नंबर पर 'सोनू की टीटू की स्वीटी' है जिसका कलेक्शन 25 करोड़ 83 लाख रहा, चौथे नंबर पर 'अक्टूबर' फिल्म का रही जिसका कलेक्शन 17 करोड़ 41 लाख रहा।
इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर '102 नॉट आउट' है जिसका कलेक्शन 16 करोड़ 77 लाख रहा, छठें नंबर पर 'हिचकी' रही जिसका कलेक्शन 15 करोड़ 35 लाख रहा, 'परी' फिल्म का 13 लाख 79 लाख रहा, वहीं आठवें नंबर पर 'मनमर्जियां' रही जिसका कलेक्शन 14 करोड़ 33 लाख रहा, 9वें नंबर पर 'सूरमा' 13 करोड़ 48 लाख तो वहीं 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' का कलेक्शन 11 करोड़ 29 लाख रहा। कुल मिलाकर इतना तो साफ हो गया कि 'मनमर्जियां' फिल्म 'मित्रों' और 'लव सोनिया' के ऊपर कलेक्शन के मामले में न केवल भारी पड़ी बल्कि छोटे बजट की ओपनिंग वीकेंड में अच्छा प्रदर्शन करने वाली फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल हो गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक 'मनमर्जियां' फिल्म ने चौथे दिन करीब 5 करोड़ का कलेक्शन किया है। यानी कि इस फिल्म ने पहले दिन 3.52 करोड़, दूसरे दिन 5.11 करोड़ और तीसरे दिन 5.70 करोड़ का कलेक्शन किया। चौथे दिन को मिलाकर इस फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 19.33 करोड़ पहुंच गया है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 'मित्रों' फिल्म ने पहले दिन 45 लाख, दूसरे दिन 70 लाख, तीसरे दिन 1 करोड़ का कलेक्शन किया। जबकि चौथे दिन के कलेक्शन का अनुमान 70 लाख लगाया जा रहा है। यानी कि कुल मिलाकर इस फिल्म का कलेक्शन 2 करोड़ 85 लाख पहुंच गया है।
वहीं 'लव सोनिया' फिल्म का 'मित्रों' फिल्म से भी बुरा हाल है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने पहले दिन 25 लाख, दूसरे दिन 40 लाख और तीसरे दिन 1 करोड़ 15 लाख का कलेक्शन किया है। वहीं चौथे दिन के कलेक्शन को मिलाकर कुल 2 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। इन तीनों फिल्मों के कलेक्शन को में वीकेंड में थोड़ी बढ़ोत्तरी तो हुई थी लेकिन कुछ खास नहीं। वीकेंड के बाद भी इन फिल्मों की रफ्तार धीमी है।