फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभिनेता अनुपम श्याम का ये है लेटेस्ट हेल्थ अपडेट, मदद के लिए उठे हाथ तो इकट्ठा हो गए लाखों रुपये

Thu, 30 Jul 2020 12:48 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Thu, 30 Jul 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
mann ki awaaz pratigya fame actor anupam shyam health update
अनुपम श्याम - फोटो : सोशल मीडिया

वरिष्ठ अभिनेता अनुपम श्याम के अस्पताल में भर्ती होने की खबर जैसे ही सामने आई है, उनके चाहने वाले तुरंत सक्रिय हो गए हैं। कलाकारों की यूनियन सिने एंड टेलीविजन आर्टिस्ट्स एसोसिएशन यानी सिनटा के सीनियर ज्वाइंट सेक्रेट्री अमित बहल का कहना है कि अब तक अनुपम श्याम के खाते में 15 से 20 लाख रुपये जमा हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्हें पता चला कि अनुपम श्याम तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती हुए हैं, वैसे ही सिनटा ने 50 हजार रुपये उनके खाते में भेज दिए थे।

mann ki awaaz pratigya fame actor anupam shyam health update
अनुपम श्याम - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक 'मन की आवाज- प्रतिज्ञा' में ठाकुर सज्जन सिंह का किरदार निभाने वाले अभिनेता अनुपम श्याम अचानक से बीमार हुए और उन्हें मुंबई के लाइफलाइन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाना पड़ा। दरअसल, वह पिछले एक साल से किडनी की परेशानी से जूझ रहे थे।
 

mann ki awaaz pratigya fame actor anupam shyam health update
अनुपम श्याम - फोटो : सोशल मीडिया

वैसे तो अनुपम श्याम का इलाज चल रहा था लेकिन पैसों की कमी की वजह से कुछ महीनों पहले उनकी डायलिसिस रुक गई थी। अब अचानक से उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जब पैसे की कमी की बात सामने आई तो उनके समर्थक तुरंत उनकी मदद के लिए खड़े हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
mann ki awaaz pratigya fame actor anupam shyam health update
अमित बहल - फोटो : सोशल मीडिया

इस बारे में अमित बहल ने 'अमर उजाला' को बताया, 'हमें जैसे ही पता चला कि अनुपम श्याम की तबीयत खराब हुई है और उन्हें इलाज के लिए मुंबई के लाइफलाइन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यूनियन के नियम के हिसाब से हमने उनके खाते में तुरंत 50 हजार रुपये भिजवा दिए थे। उनकी कुछ अलग से मदद करने की नीयत से हमने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी साझा किए हैं। इससे इतना काम बन चुका है कि अब तक उनके खाते में 15 से 20 लाख रुपये पहुंच चुके हैं।'

विज्ञापन
mann ki awaaz pratigya fame actor anupam shyam health update
अनुपम श्याम - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम की हालत खराब होने की वजह के बारे में अमित ने कहा, 'यह सब उनकी किडनी के परेशानी के चलते हुआ है। अगर उन्हें किडनी की परेशानी थी तो उन्हें डायलिसिस नहीं रोकनी चाहिए थी। अगर वह उसी समय अपनी परेशानी बता देते तो शायद यह नौबत नहीं आती। हम उनके जल्द ही स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।' अमित के मुताबिक फिलहाल अनुपम की हालत स्थिर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed