फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैंसिल हो गया ‘फैमिली मैन 2’ का प्रसारण : मनोज बाजपेयी से जानिए क्या है इस वायरल खबर की सच्चाई

Tue, 09 Mar 2021 11:58 AM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Tue, 09 Mar 2021 11:58 AM IST
विज्ञापन
Manoj Bajpayee breaks silence on the rumour of Family man 2 being canceled here know the truth
द फैमिली मैन 2ः मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस साल वैलेंटाइंस डे पर लाखों लोगों ने फैमिली मैन से दोबारा मिलने का टाइम फिक्स कर रखा था, लेकिन फैमिली मैन से पहले ही ‘तांडव’ हो गया। जिस ओटीटी पर वेब सीरीज ‘फैमिली मैन’ का ये दूसरा सीजन आने वाला है, उसके स्टाफ के फोन की घंटिया सोमवार दोपहर से लगातार बजे जा रही हैं। बात पूरे मुंबई में ये फैल गई है कि अमेजन प्राइम वीडियो ने ‘फैमिली मैन 2’ का प्रसारण रद्द कर दिया है। आखिर में सीरीज के लीड कलाकार मनोज बाजपेयी को खुद इससे निपटने के लिए मोर्चा संभालना पड़ा है।

Manoj Bajpayee breaks silence on the rumour of Family man 2 being canceled here know the truth
द फैमिली मैन 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ओटीटी पर प्रसारित होने वाली मनोरंजन सामग्री को लेकर पिछले दो महीनों से खूब ‘तांडव’ मचा है। अली अब्बास जफर की वेब सीरीज के चलते निशाने पर आए प्राइम वीडियो प्रबंधन के लिए सोमवार का दिन बहुत भारी गुजरा। एक अंग्रेजी बिजनेस पोर्टल पर दोपहर में ये खबर चली कि अमेजन प्राइम वीडियो ने अपनी पूरी बन चुकी वेब सीरीज ‘फैमिली मैन 2’ का प्रसारण रद्द कर दिया है और अनुष्का शर्मा की बनाई प्रशंसित वेब सीरीज ‘पाताललोक’ के दूसरे सीजन का निर्माण भी रोक दिया है।

Manoj Bajpayee breaks silence on the rumour of Family man 2 being canceled here know the truth
द फैमिली मैन 2ः मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इसके बाद से पूरे मुंबई में कोहराम मचा है। ये सच है कि ओटीटी की क्रिएटिव टीमें इन दिनों बन रही सीरीज के निर्माताओं को अपनी पटकथाओं से धर्म और राजनीति से जुड़े दृश्य हटाने के लिए कह रही हैं। सच ये भी है कि तमाम वेब सीरीज के निर्माताओं के मंजूर किए जा चुके शोज पर काम अनिश्चितकाल के लिए रोका जा चुका है। दिक्कत यहां ये है कि कोई भी ओटीटी प्रबंधन इस मसले पर खुलकर कुछ कह भी नहीं रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Manoj Bajpayee breaks silence on the rumour of Family man 2 being canceled here know the truth
मनोज बाजपेयी का ट्वीट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘फैमिली मैन 2’ का प्रसारण रद्द किए जाने की खबर को खुद इसके निर्देशकों राज और डीके ने बकवास बताया है। वहीं मनोज बाजपेयी का गुस्सा सोशल मीडिया पर खुलकर छलका। मनोज आमतौर पर सोशल मीडिया पर शांत ही रहते हैं लेकिन अपने करियर की सबसे अहम सीरीज के बारे में बिना किसी तरह की पुष्टि किए ऐसी खबर लिखे जाने पर वह शांत नहीं रह सके। उन्होंने न सिर्फ खबर को पूरी तरह असत्य बताया बल्कि आगे से ऐसा कुछ लिखने से पहले ओटीटी संचालकों व निर्देशकों से बात करने की सलाह भी दी।


 

विज्ञापन
Manoj Bajpayee breaks silence on the rumour of Family man 2 being canceled here know the truth
द फैमिली मैन 2ः मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

उधर, ‘अमर उजाला’ ने जब ‘फैमिली मैन 2’ का प्रसारण इस साल गर्मियों में करने का वादा करने वाले ओटीटी प्राइम वीडियो से बात की तो वहां से जानकारी यही मिली कि सीरीज का प्रसारण पहले की योजना के अनुसार ही अपेक्षित है। और, जल्द ही इसकी तारीख का एलान होने की बात भी बताई गई। ‘पाताललोक’ का मामला जरूर संदेह में दिखता है। इसके बारे में प्राइम वीडियो में भी कोई कुछ कहने की सूरत में नही दिखा। इस बारे में अनुष्का की कंपनी क्लीनस्लेट फिल्म्स से भी संपर्क करने की कोशिश की गई पर उनके आधिकारिक प्रवक्ता का फोन उठा नहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed