फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SEBKH: 'सिर्फ एक बंदा काफी है' को न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में मिला सम्मान, मनोज बाजपेयी ने जताया आभार

Mon, 15 May 2023 08:47 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Mon, 15 May 2023 08:47 PM IST
सार

'सिर्फ एक बंदा काफी है' को न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में सम्मान मिला है। इस पर एक्टर मनोज बाजपेयी आभार व्यक्त करते हुए बड़ी बात कहते नजर आए हैं।  

विज्ञापन
Manoj Bajpayee Film Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai Receives Standing Ovation At New York Indian Film Festival
सिर्फ एक बंदा काफी है - फोटो : सोशल मीडिया

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' रिलीज से पहले ही सुर्खियों में बनी हुई है। इस मूवी ने हाल ही में 'न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल' में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सबसे बड़े कानूनी अदालती नाटकों में से एक इस फिल्म की कहानी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सभी को प्रभावित किया, साथ ही इसके प्रदर्शन पर स्टार्स और फिल्ममेकर को स्टैंडिंग ओवेशन से सम्मानित किया गया। 

Manoj Bajpayee Film Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai Receives Standing Ovation At New York Indian Film Festival
सिर्फ एक बंदा काफी है - फोटो : सोशल मीडिया

'सिर्फ एक बंदा काफी है' की स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म के लीड स्टार मनोज बाजपेयी ने कहा, 'अंतर्राष्ट्रीय मंच पर दर्शकों से इस तरह की अद्भुत प्रतिक्रिया देखना एक जबर्दस्त एहसास है। जब हमारी फिल्म को न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में स्टैंडिंग ओवेशन मिला तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए। मैं सभी का आभारी हूं।'

Manoj Bajpayee Film Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai Receives Standing Ovation At New York Indian Film Festival
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक अपूर्व सिंह कार्की ने फिल्म को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया पर कहा, 'दर्शकों को एक महत्वपूर्ण संदेश भेजने और सराहना पाने के लिए पूरे दिल और कड़ी मेहनत के साथ बनाई गई यह फिल्म एक विनम्र एहसास है। मुझे खुशी है कि हमारे प्रयासों को वह परिणाम मिल रहा है, जिसके हम हकदार हैं।'

Amrita Rao: अमृता राव ने शादी को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, एक्ट्रेस ने बताया वेडिंग का खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
Manoj Bajpayee Film Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai Receives Standing Ovation At New York Indian Film Festival
सिर्फ एक बंदा काफी है - फोटो : सोशल मीडिया

जी5 ग्लोबल की मुख्य बिजनेस ऑफिसर अर्चना आनंद ने कहा, 'साल के सबसे बड़े कोर्ट रूम ड्रामा 'सिर्फ एक बंदा काफी है' के साथ जी5 ग्लोबल ने दक्षिण एशिया की शक्तिशाली, प्रेरक कहानियों का स्तर बढ़ाया है। हम रोमांचित हैं कि मनोज बाजपेयी के शानदार प्रदर्शन से प्रेरित इस फिल्म को न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में पहचाना और मनाया जा रहा है और मनोज बाजपेयी को अपने प्रशंसकों से मिलने की खुशी है, क्योंकि वे हमारे मंच पर फिल्म की आगामी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।'

Filmy Wrap: एटली की फिल्म में वरुण की एंट्री और कास्टिंग काउच पर फहमान का खुलासा, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

विज्ञापन
Manoj Bajpayee Film Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai Receives Standing Ovation At New York Indian Film Festival
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

कोर्ट रूम ड्रामा 'सिर्फ एक बंदा काफी है' को लेकर फैंस का उत्साह काफी ज्यादा हाई है। यह जी स्टूडियोज और भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड की प्रस्तुति और अपूर्व सिंह कार्की द्वारा निर्देशित है। मनोज बाजपेयी की यह फिल्म 23 मई 2023 को विशेष रूप से जी5 पर प्रीमियर के लिए तैयार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed