कोरोना काल में थिएटर्स बंद पड़े हैं ऐसे में ओटीटी दर्शकों को बीच मनोरंजन का सबसे बड़ा साधन बनकर सामने आया है। ओटीटी पर फिल्में तो काफी समय से सामने आ रहीं थीं, लेकिन पिछले कुछ सालों में वेब सीरीज ने फैंस को मनोरंजन का अलग ही रूप दिखाया है। महामारी के चलते ओटीटी को जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई है। अब पहले की तुलना में बहुत से धमाकेदार कंटेंट ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रहे हैं जो फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। ओटीटी की लोकप्रियता ने बहुत से कलाकारों को भी फायदा पहुंचाया है जो काफी समय से फिल्मों और ओटीटी से जुड़े थे, लेकिन उन्हें वैसी सफलता नहीं मिल पा रही थी जिसके वो हकदार है।
ओटीटी: वेब सीरीज की दुनिया के बेहद भरोसेमंद हैं ये 10 सितारे, जानें किस नंबर पर मनोज बाजपेयी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनोज बाजपेयी
Who are the most popular OTT actors in India, who can influence audience watch a web-series or direct-to-OTT film on the strength of their equity? We conducted an audience research in May 2021 to find out. Here's the top 10 list #OTT #Streaming pic.twitter.com/hlQdcnORZf
इस सूची के अनुसार मनोज बाजपेयी सबसे पहले स्थान पर हैं। गौरतलब है कि ये सूची मई के महीने में बनी है और तब तक 'द फैमिली मैन 2' रिलीज भी नहीं हुई थी। सीरीज के पहले सीजन से ही मनोज बाजपेयी ने दर्शकों के मन पर ऐसी छाप छोड़ी कि इस लिस्ट में वो नंबर वन बन गए। वहीं 'द फैमिली मैन 2' की जबरदस्त सफलता देखते हुए जाहिर है कि उनकी पोजिशन को कोई हिला भी नहीं सकता है।
पंकज त्रिपाठी
इस लिस्ट में दूसरा नाम कालीन भैया यानि पंकज त्रिपाठी का है। पंकज मंझे हुए कलाकार हैं जो हर किरदार में दर्शकों को अपना दीवाना बनाने का हुनर रखते हैं। फिल्मों में उनकी लोकप्रियता तो जबरदस्त थी ही वहीं वेब सीरीज में भी अब उनका ही बोलबाला है। 'मिर्जापुर' के दोनों सीजन में पंकज त्रिपाठी के किरदार को काफी पसंद किया गया।
नवाजुद्दीन सिद्दिकी
तीसरे स्थान पर दमदार अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी का नाम है। 'सेक्रेड गेम्स' सीरीज में गणेश गायतोंडे के किरदार में नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने तहलका मचा दिया था। सीरीज में उनके अभिनय को जबरदस्त सफलता मिली थी। उनकी फिल्में या वेब सीरीज अगर ओटीटी पर रिलीज हो तो दर्शक देखे बिना नहीं रह पाते हैं।
राधिका आप्टे
राधिका ओटीटी की दुनिया की रानी कही जाती हैं। उनकी बहुत सी फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होती हैं। वो इस सूची मे चौथे स्थान पर हैं। राधिका 'सेक्रेड गेम्स' में अहम किरदार में नजर आईं थीं। इसके अलावा वो 'घूल' और 'ओके कंप्यूटर' में भी नजर आ चुकी हैं।