सब्सक्राइब करें

द फैमिली मैन का पलटवार: सुनील पाल ने मनोज बाजपेयी कहा था गिरा हुआ इंसान, अभिनेता ने यूं दिया करारा जवाब

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 30 Jul 2021 08:44 PM IST
विज्ञापन
Manoj Bajpayee reacts on Sunil Pal calls him badtameez gira hua says Jobless people should meditate
सुनील पाल, मनोज बाजपेयी - फोटो : Instagram

मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल ने कुछ दिनों पहले मनोज बाजपेयी के खिलाफ अपमानजनक बयान दिया था। उन्होंने वेबसीरीज द फैमिली मैन को पॉर्न बताते हुए मनोज को गिरा हुआ इंसान कहा था। अब मनोज बाजपेयी ने सुनील पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि मैं समझता हूं कि लोगों के पास काम नहीं है। मैं पूरी तरह से समझ गया। मैं भी इस स्थिति में रहा हूं। लेकिन ऐसी स्थिति में लोगों को मेडिटेशन करना चाहिए।



यह था पूरा मामला
दरअसल, बीते दिनों मीडिया बातचीत के दौरान सुनील पाल ने मनोज बाजपेयी पर निशाना साधते हुए कहा था कि वेब सीरीज हो या दूसरी जगह, बड़े लोग वहां सेंसरशिप ना होने का पूरा फायदा उठा रहे हैं। सुनील पाल ने कहा था, इन दिनों जो वेब सीरीजें बन रही हैं, उन्हें घर पर नहीं देखा जा सकता है। यही नहीं, सुनील पाल ने कहा था मैं ये साफ-साफ बताना चाहता हूं कि मैं मनोज बाजपेयी जैसे कुछ तीन-चार लोगों से नफरत करता हूं। भले ही वो कितने भी बड़े अभिनेता हों, लेकिन मैंने उनसे अधिक बद्तमीज और गिरा हुआ इंसान नहीं देखा है।'

Trending Videos
Manoj Bajpayee reacts on Sunil Pal calls him badtameez gira hua says Jobless people should meditate
मनोज बाजपेयी - फोटो : Instagram

सुनील पाल ने मनोज बाजपेयी जैसे कई सितारों से जवाब मांगते हुए ये भी पूछा था कि आप पारिवारिक दर्शकों के लिए क्या कर रहे हैं? आप ऐसी वेब सीरीज बना रहे हैं जहां आपकी पत्नी का दूसरे से चक्कर है और आपका किसी और के साथ चक्कर है। आपकी बेटी अपने ब्वॉयफ्रेंड के बारे में बात कर रही है और आपका बेटा अपनी उम्र से अधिक बड़े व्यक्ति जैसा व्यवहार कर रहा है। ये कैसा परिवार है?
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Manoj Bajpayee reacts on Sunil Pal calls him badtameez gira hua says Jobless people should meditate
सुनील पाल, मनोज बाजपेयी - फोटो : Instagram

सुनील पाल ने मनोज बाजपेयी के अलावा अली फजल, पंकज त्रिपाठी की वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ पर भी सवाल उठाए और उन्हें असभ्य बताया। सुनील पाल ने तंज कसते हुए कहा था, 'फिर एक शो मिर्जापुर है जिसे असभ्य लोगों ने बनाया है। मुझे उनसे बहुत नफरत है। ये सब बैन होना चाहिए क्योंकि यह भी पॉर्न है। पॉर्न सिर्फ वह नहीं जो हम देखते हैं बल्कि पॉर्न वाले विचार भी होते हैं।'

Manoj Bajpayee reacts on Sunil Pal calls him badtameez gira hua says Jobless people should meditate
सुनील पाल - फोटो : Instagram

बता दें कि सुनील पाल ने साल 2005 में 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' को जीता था। जिसके बाद उन्हें बॉलीवुड की  'फिर हेरा फेरी', 'अपना सपना मनी मनी' जैसी फिल्मों में छोटे कॉमेडियन का किरदार किया था। इस बाद अब सुनील का कमेंट सामने आया है जिसमें वह कहते हैं कि बड़े लोग डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सेंसरशिप की कमी का फायदा उठाते हैं।

 

विज्ञापन
Manoj Bajpayee reacts on Sunil Pal calls him badtameez gira hua says Jobless people should meditate
द फैमिली मैन 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि फैमिली मैन के दोनों सीजन में मनोज बाजपेयी के किरदार ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस सीरीज में उन्होंने श्रीकांत तिवारी नाम के एक ऐसे जासूस का किरदार निभाया था जो परिवार और देश की रक्षा की नौकरी के बीच बैलेंस बनाकर चलने की कोशिश करता है। उनके अलावा दूसरे सीजन में साउथ स्टार समांथा ने राजी के किरदार में दर्शकों का दिल जीत लिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed