फिल्मों में विलेन से लेकर कॉ़मेडी और गंभीर किरदार से मनोज बाजपेयी ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आज भले ही मनोज बाजपेयी फिल्म इंडस्ट्री का जानामाना चेहरा हैं, लेकिन उनका यहां तक सफर इतना आसान नहीं था। मनोज का जन्म पश्चिमी चंपारण जिले के नरकटियागंज के छोटे से गांव बेलवा में 1969 को हुआ। मनोज बाजपेयी ने अपनी जिंदगी में काफी स्ट्रगल किया। इन दिनों मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज द फैमिली मैन को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच एक इवेंट के दौरान अभिनेता ने अपनी निजी से जुड़े कई खुलासे किए हैं। मनोज बाजपेयी ने बताया कि वह और शाहरुख खान एक ही बीड़ी शेयर किया करते थे। उन्हीने कहा, 'शाहरुख खान एकमात्र ऐसे शख्स थे जो मारुति वैन में आते थे। उनके पास लाल कलर की मारुति वैन थी। शाहरुख के कारण ही मैं दिल्ली के ताज में स्थित डिस्को में पहली बार जा पाया था। '
किस्सा: शाहरुख खान संग बीड़ी शेयर करते थे मनोज बाजपेयी, पुराने दिनों को याद कर कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Sun, 23 May 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन