फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Manoj Bajpayee: द फैमिली मैन 3 में बूढ़े दिखेंगे श्रीकांत तिवारी! अभिनेता ने अपडेट देते हुए सीरीज को कहा भयानक

Fri, 08 Dec 2023 06:44 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 08 Dec 2023 06:44 PM IST
विज्ञापन
Manoj Bajpayee says Srikant Tiwari has gotten a bit old in The Family Man 3 called series bhayanak
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता मनोज बाजपेयी अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'जोरम' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म में मनोज के अभिनय की दर्शक काफी सरहाना कर रहे हैं। फिल्म को लोगों द्वारा सकारात्मक प्रतिक्रिया पाकर अभिनेता काफी खुश हैं। हालांकि, फैंस अभी भी उनकी हिट सीरीज 'फैमिली मैन 3' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब मनोज ने इसे लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है।

Manoj Bajpayee says Srikant Tiwari has gotten a bit old in The Family Man 3 called series bhayanak
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

qअभिनेता मनोज बाजपेयी ने अपने आगामी शो 'द फैमिली मैन' सीजन 3 के बारे में खुलासा किया है। प्रशंसक राज एंड डीके शो के तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और यह अगले साल तक शुरू होने की संभावना है। अभिनेता ने अब अपने किरदार श्रीकांत तिवारी के बारे में जानकारी दी है और शूटिंग के स्थान का भी खुलासा किया है।

Vijay varma: 'दहाड़' के लिए विजय वर्मा को मिला एशियन एकेडमी अवार्ड, तमन्ना ने बधाई देते हुए कहा- गौर्वान्वित पल

Manoj Bajpayee says Srikant Tiwari has gotten a bit old in The Family Man 3 called series bhayanak
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा, ''हम फरवरी के अंत में शूटिंग शुरू करेंगे और इस बार हम ज्यादातर नॉर्थ-ईस्ट में शूटिंग करेंगे। हम वहीं से शुरू करेंगे, जहां हमने पिछले सीजन को छोड़ा था। मैं आश्वस्त कर सकता हूं कि इस बार फैमिली मैन पिछले सीजन से बड़ा होगा। बड़ा सुंदर और भयानक होगा।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Manoj Bajpayee says Srikant Tiwari has gotten a bit old in The Family Man 3 called series bhayanak
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने आगे कहा, 'इस बार सीजन में नई परिस्थितियां होंगी। इस समय श्रीकांत तिवारी अपने जीवन के उस दौर में हैं, जहां उनके बच्चे बड़े हो गए हैं और यहां तक कि श्रीकांत भी थोड़े बूढ़े हो गए हैं, लेकिन चुनौतियां उनका पीछा नहीं छोड़ रही हैं।'

Khushi Kapoor: खुशी कपूर का जलवा बरकरार, मुंबई में आयोजित इवेंट में स्टाइल से लगाए चार चांद

विज्ञापन
Manoj Bajpayee says Srikant Tiwari has gotten a bit old in The Family Man 3 called series bhayanak
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

 'द फैमिली मैन सीजन 3' की देरी के पीछे अभिनेता ने कहा, 'राज और डीके (सीरीज के निर्माता) सीजन 3 में जल्दबाजी करने के पक्ष में नहीं हैं। सीजन 1 से सीजन 2 तक जाने में हमें तीन साल लग गए। इसलिए कृपया हमें सीजन 3 के लिए उतना समय दें। जब हम सीजन 3 के साथ आएंगे, तो मैं आपसे वादा करता हूं,आपका मनोरंजन भी दोगुना होगा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed