हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार पंचतत्व में विलीन हो चुके हैं। 'भारत कुमार' का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ आज मुंबई के पवन हंस शमशान घाट में किया गया। इस दौरान कई सितारे शमशान घाट में मौजद रहे और उन्होंने 'भारत कुमार' को भावुक श्रद्धांजलि दी। अमिताभ बच्चन, प्रेम चोपड़ा, अभिषेक बच्चन, सलीम खान और अनु मलिक जैसे कई सितारे मनोज की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मनोज को नम आंखों से याद भी किया।
Manoj Kumar Last Rites: मनोज कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, अमिताभ-प्रेम चोपड़ा ने साझा की सुनहरी यादें
Manoj Kumar Last Rites Update:भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और देशभक्ति फिल्मों के प्रतीक माने जाने वाले मनोज कुमार का आज मुंबई के जुहू स्थित पवन हंस श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर बॉलीवुड के कई सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनकी यादों को साझा किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन
VIDEO | Manoj Kumar No More: Actors Amitabh Bachchan (@SrBachchan) and Abhishek Bachchan (@juniorbachchan) arrive at Mumbai's Pawan Hans crematorium to attend last rites of Manoj Kumar.#Manojkumar
हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पहुंचे।
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/ebRzL70kls
प्रेम चोपड़ा
VIDEO | Manoj Kumar No More: Actor Prem Chopra says, "We have been together from the beginning, and it has been a great journey. Everyone has benefitted by working with him, I have also benefitted from him. He was a very, very good friend of mine; rather he was one of my best… pic.twitter.com/ZvKy7wD241
प्रेम चोपड़ा ने मनोज को याद करते हुए कहा कि हम शुरू से साथ थे,और यह एक शानदार यात्रा रही है। उनके साथ काम करके सभी को फायदा हुआ है, मुझे भी उनसे फायदा हुआ है। वह मेरे बहुत-बहुत अच्छे दोस्त थे। हमने साथ में 'शहीद' फिल्म की थी, जो आज तक की हिट फिल्म है।
अनु मलिक
#WATCH | Mumbai | On the demise of Indian actor and film director Manoj Kumar, Music composer-singer Anu Malik says, "...Whatever films he has made, he has made them for the benefit of society and the country and such people do not come again and again in this world. We should… pic.twitter.com/o6eoSHhYUS
संगीतकार-गायक अनु मलिक ने कहा, 'हमें मनोज कुमार साहब की फिल्मों, उनके गानों और उनके निर्देशन से प्रेरणा लेनी चाहिए। मैं बहुत भावुक हूं, जैसे हर कोई है, पूरा देश बहुत दुखी है कि एक कलाकार हमसे दूर चला गया जो कभी इस दुनिया में वापस नहीं आएगा।'
जायद खान
VIDEO | Manoj Kumar No More: Actor-producer Zayed Khan says, "(He was among) first leading men, superstars of our country. What a legacy he has left behind as far as; what a human being one should be and how one should conduct themselves in adversity... To be a star like him is… pic.twitter.com/M4zMTcHtjM
जायद खान ने कहा, 'वह हमारे देश के पहले प्रमुख अभिनेता और सुपरस्टार्स में से एक थे। उन्होंने एक विरासत छोड़ी है। यह विरासत बताती है कि एक इंसान को कैसे होना चाहिए और विपरीत परिस्थितियों में खुद को कैसे पेश करना चाहिए।