फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कविता चोरी का आरोप: मुगलों को डकैत कहने वाले गीतकार मनोज मुंतशिर बोले- 'तेरी मिट्टी गाना कॉपी निकला तो लिखना छोड़ दूंगा'

Thu, 23 Sep 2021 02:00 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 23 Sep 2021 02:00 PM IST
विज्ञापन
Manoj Muntashir Says If Teri Mitti is a copy of any song I will quit writing for ever
मनोज मुंतशिर - फोटो : amar ujala

गीतकार मनोज मुंतशिर इन दिनों विवादों का सामना कर रहे हैं। उनपर कविता चुराने का आरोप लगा है। यूजर्स का कहना है कि मनोज मुंतशिर ने 2019 में आई उनकी एक किताब ‘मेरी फितरत है मस्ताना’ की एक कविता ‘मुझे कॉल करना’ किसी और के द्वारा लिखी गई है और उन्होंने इसका हिंदी अनुवाद करके अपनी किताब में छाप दिया है।



यूजर्स ने बताया पाकिस्तानी गाने की कॉपी
ये विवाद अभी थमा भी नहीं था कि यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करने का नया तरीका निकाल लिया। अब मनोज मुंतशिर पर आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने 'तेरी मिट्टी' गाने को एक पाकिस्तानी सॉन्ग से कॉपी किया है। सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि उन्होंने 'तेरी मिट्टी' को साल 2005 में आए एक पाकिस्तानी गाने से चुराया है।

Manoj Muntashir Says If Teri Mitti is a copy of any song I will quit writing for ever
मनोज मुंतशिर - फोटो : amar ujala

इन आरोपों पर मनोज मुंतशिर ने कहा है कि अगर उनका गाना 'तेरी मिट्टी' किसी गाने की कॉपी निकला तो वह हमेशा के लिए लिखना छोड़ देंगे। इतना ही नहीं एक इंटरव्यू में उन्होंने ये भी कहा है कि उन्हें राष्ट्रवादी होने की सज़ा दी जा रही है।

Manoj Muntashir Says If Teri Mitti is a copy of any song I will quit writing for ever
मनोज मुंतशिर - फोटो : सोशल मीडिया

इस पूरे विवाद पर मनोज ने कहा, 'जो लोग मुझपर गाना कॉपी करने का आरोप लगा रहे हैं, उन्हें यह चेक कर लेना चाहिए कि वह वीडियो हमारी फिल्म 'केसरी' के रिलीज होने के महीनों बाद अपलोड किया गया है। जिस गाने की बात की जा रही है, उसे पाकिस्तानी सिंगर नहीं बल्कि हमारी अपनी लोक गायिका गीता रबारी ने गाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Manoj Muntashir Says If Teri Mitti is a copy of any song I will quit writing for ever
मनोज मुंतशिर - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा, मैंने जो कुछ भी लिखा कहीं न कहीं से प्रेरित है, क्योंकि लिखने का कोई दूसरा तरीका नहीं है। तेरी मिट्टी जैसे राष्ट्र-प्रेम को जगाने करने वाले गीत पर घिनौनी राजनीति की जा रही है।

विज्ञापन
Manoj Muntashir Says If Teri Mitti is a copy of any song I will quit writing for ever
मनोज मुंतशिर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें हाल ही में मनोज मुंतशिर ने कबीर खान के मुगलों को असली राष्ट्र निर्माता कहने के बाद एक वीडियो शेयर करके मुगलों की तुलना डकैतों से की थी। मनोज ने अकबर, जहांगीर और हुमायूं को डाकू कहा था। इसके बाद कई फिल्मी सितारों ने उनकी आलोचना की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed