दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह इन दिनों अपने ताजा बयान की वजह से सुर्खियों में हैं। हाल ही में निर्देशक सुदीप्तो सेन की फिल्म द केरल स्टोरी पर उन्होंने अपने विचार रखे थे, जिसके बाद से ही वह लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि फिल्म की सफलता एक खतरनाक ट्रेंड है। साथ ही उन्होंने इसकी तुलना नाजी जर्मनी से भी की थी।
Manoj Tiwari-Naseeruddin Shah: नसीरुद्दीन शाह के बयान पर भड़के मनोज तिवारी, बोले- उनकी नीयत अच्छी नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब उनके इस बयान पर भाजपा नेता, भोजपुरी गायक और अभिनेता मनोज तिवारी ने निशाना साधा है। जब मनोज से द केरल स्टोरी पर नसीरुद्दीन की टिप्पणियों पर पूछा गया तो उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए एक समाचार पोर्टल से कहा कि उन्हें भारी मन से यह कहना पड़ रहा है कि नसीरुद्दीन एक अच्छे अभिनेता हैं, लेकिन उनकी नीयत सही नहीं है।
Mumbaikar Review: विजय सेतुपति का एक और विजयी अंदाज, पहली हिंदी फिल्म में बने ‘गैंगस्टर इन मेकिंग’
उन्होंने सवाल किया कि नसीरुद्दीन ने अपनी तब आवाज क्यों नहीं उठाई जब पहले की फिल्मों में आवारा आदमी महिलाओं को परेशान करता था और उनके बारे में अनुचित टिप्पणी करता था। हालांकि, उन्होंने तर्क दिया कि पहले की फिल्में काल्पनिक थीं। उन्होंने जोर देकर कहा कि द केरल स्टोरी और द कश्मीर फाइल्स तथ्यों पर आधारित हैं।
Naagin 6: नागिन 6 में हुई टीवी के इस सुपरस्टार की एंट्री, तेजस्वी प्रकाश संग जबर्दस्त अंदाज में आएंगे नजर
मनोज ने कहा कि तब नसीरुद्दीन के पास कहने के लिए कुछ नहीं था। इसके बाद उन्होंने कहा कि अगर उनको फिल्म से दिक्कत है तो वह कोर्ट जा सकते हैं। भोजपुरी सुपरस्टार ने आगे कहा कि बात करना बहुत आसान है। नसीरुद्दीन ने एक भारतीय नागरिक और एक इंसान के तौर पर अच्छी पहचान नहीं बनाई है।
ChidiaKhana Review: एनएफडीसी की एक और फिल्म का बंटाधार, मूल कहानी पर फोकस न होने से बनी चूं चूं का मुरब्बा
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले नसीरुद्दीन ने कहा था कि 'भीड़', 'अफवा' और 'फराज' जैसी फिल्में सब धराशायी हो गईं, लेकिन 'द केरल स्टोरी' देखने के लिए लोग उमड़ पड़े हैं। उन्होंने उल्लेख किया था कि उन्होंने फिल्म नहीं देखी है और इसे देखने का इरादा भी नहीं है क्योंकि उन्होंने इसके बारे में काफी कुछ पढ़ा है।
Tudum 2023: नेटफ्लिक्स के फैन इवेंट में इस साल आलिया-सुहाना को मिला मौका, इस दिन से बंटेंगी मुफ्त टिकटें