फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Manorama Death Anniversary: चाची का रोल निभाकर भी इस हीरोइन ने बटोरी इतनी नफरत, असली नाम से अनजान रहे फैंस

Tue, 15 Feb 2022 09:36 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 15 Feb 2022 09:36 AM IST
विज्ञापन
Manorama Death Anniversary: Chachi Of Seeta And Geeta actress lesser known facts
मनोरमा - फोटो : ट्विटर

हाफ टिकट, दस लाख, मुझे जीने दो, महबूब की मेहंदी, बॉम्बे टू गोवा, सीता और गीता समेत कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री मनोरमा की आज पुण्यतिथि है। आज ही के दिन लंबी बीमारी के बाद मनोरमा का निधन हो गया था। जब भी हिंदी सिनेमा की महिला खलनायकों की बात होती है तो मनोरमा का नाम टॉप पर आता है। 16 अगस्त 1926 को पंजाब के लाहौर में मनोरमा का जन्म हुआ था। उनका असली नाम Erin Isaac Daniels था। साल 1941 में रिलीज हुई फिल्म खज़ानची में मनोरमा नाम का किरदार निभाने के बाद उन्हें इसी नाम से जाना जाने लगा।

Manorama Death Anniversary: Chachi Of Seeta And Geeta actress lesser known facts
मनोरमा - फोटो : ट्विटर

ज्यादातर फिल्मों में बनीं खलनायिका
मनोरमा ने खचांची नाम की फिल्म में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। उनकी मां आयरिश थीं और पिता भारतीय क्रिश्चियन। मनोरमा ने अपने फिल्मी करियर में ज्यादातर खलनायिका और हास्य कलाकार की भूमिका ही निभाई। मनोरमा की आखिरी फिल्म दीपा मेहता की वाटर थी, जिसमें उन्होंने विधवा आश्रम की मुखिया की भूमिका निभाई थी। वह सवार्धिक फीस लेनी वाली अदाकाराओं में से एक थीं।
 

Manorama Death Anniversary: Chachi Of Seeta And Geeta actress lesser known facts
manorma - फोटो : instagram

चाची का किरदार निभाकर बटोरी नफरत
मनोरमा ने राजन हक्सर से निकाह किया था। दोनों विभाजन के बाद भारत आ गए थे, और निर्माता बन गए। फिल्मों में क्रूर चाचियां- सौतेली मांओं का किरदार तो खूब दिखाया गया लेकिन कौशल्या चाची जैसा किरदार विरले ही देखने को मिला। 1972 में आई 'सीता और गीता' में मनोरमा द्वारा निभाया गया कौशल्या चाची का किरदार आज भी बेहद लोकप्रिय है। आलम कुछ ऐसा था कि सीता और गीता के बाद लोग इस चाची से नफरत करने लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Manorama Death Anniversary: Chachi Of Seeta And Geeta actress lesser known facts
Manorama - फोटो : Instagram

मनोरमा की गोल-गोल आंखें, मटकाकर बोलना आज भी दर्शक पसंद करते हैं। मनोरमा ने अपने फिल्मी करियर में 150 से ज्यादा फिल्में कीं। ज्यादातर फिल्मों में मनोरमा ने निगेटिव किरदार निभाया। साल 2008 में मनोरमा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed