फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Birthday Special: आशुतोष गोवारिकर की इन 5 फिल्मों को आज ही देख डालिए, ओटीटी पर हैं उपलब्ध

Tue, 15 Feb 2022 09:17 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 15 Feb 2022 09:17 AM IST
विज्ञापन
Ashutosh Gowariker birthday Special: 5 best movies of Ashutosh Gowariker
आशुतोष गोवारिकर का जन्मदिन - फोटो : Instagram

एक्टर-डायरेक्टर-प्रोड्यूसर आशुतोष गोवारिकर ने हिंदी सिनेमा को यादगार फिल्में दी हैं। आज आशुतोष का जन्मदिन है। उनका जन्म 15 फरवरी 1964 को कोल्हापुर में हुआ था। आशुतोष मुंबई आए तो एक्टर बनने का सपना लेकर। होली में उन्होंने आमिर खान के साथ एक्टिंग डेब्यू किया। आगे चलकर आमिर ने उनकी फिल्म ‘लगान’ में न सिर्फ एक्टर के तौर पर काम किया था। आमिर इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी थे। होली के अलावा उन्होंने  ‘नाम’, ‘वेस्ट इज वेस्ट’, ‘कच्ची धूप’ में अभिनय किया है। आशुतोष ने 1993 में ‘पहला नशा’ फिल्म से डायरेक्शन की शुरुआत की।  उन्होंने अपने करियर में स्वदेश, लगान, ‘मोहन जोदड़ो’ जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। 

Ashutosh Gowariker birthday Special: 5 best movies of Ashutosh Gowariker
लगान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लगान

लगान 2001 में रिलीज हुई थी। इसमें आमिर खान लीड रोल में थे। आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'लगान' एक ब्लाकबस्टर फिल्म थी। इसे 2002 में ऑस्कर में बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। ऑस्कर में यह फिल्म 'नो मैन्स लैंड' से पिछड़ गई थी। फिल्म की कहानी उन गांववालों की है, जो अंग्रेजों से लगान माफ करवाने के लिए उनसे क्रिकेट मैच खेलते हैं। इसने फिल्मफेयर अवॉर्ड की तो इस फिल्म ने 8 अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे। आप इसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर सकते हैं।

Ashutosh Gowariker birthday Special: 5 best movies of Ashutosh Gowariker
स्वदेस - फोटो : सोशल मीडिया

स्वदेस

स्वदेस फिल्म में शाहरुख खान ने लीड रोल प्ले किया था। फिल्म 17 दिसंबर 2004 को रिलीज हुई थी। फिल्म हिंदी सिनेमा के लिए मील का पत्थर साबित हुई। इस फिल्म के संगीत को आज भी बेहद पसंद किया जाता है। आज ये फिल्म शाहरूख की बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाती है। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपल्ब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ashutosh Gowariker birthday Special: 5 best movies of Ashutosh Gowariker
जोधा अकबर

जोधा अकबर 

जोधा अकबर में ऋतिक रोशन ने अकबर का और जोधा का किरदार ऐश्वर्या राय ने निभाया था। फिल्म ने साओ पाउलो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म के लिए ऑडियंस अवार्ड भी जीता था। जोधा अकबर की गिनती देश की अब तक की बनी महंगी फिल्मों में होती है। इस फिल्म का सेट से लेकर स्टार्स के कपड़े तक पर खूब खर्च हुआ था। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपल्ब्ध है।

विज्ञापन
Ashutosh Gowariker birthday Special: 5 best movies of Ashutosh Gowariker
मोहनजोदड़ो - फोटो : self

मोहनजोदड़ो

आशुतोष गोवारिकर ने ऋतिक रोशन ने एक साथ 'जोधा अकबर' के बाद 'मोहनजोदड़ो' जैसी क्लासिक फिल्म की। आशुतोष गोवारिकर ने मोहनजोदड़ो फिल्म की कहानी से न्याय करने के लिए काफी रिसर्च किया था। अगस्त 2016 को रिलीज हुई ये फिल्म ऋतिक की यादगार फिल्मों में से एक है। यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर उपल्ब्ध है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed