{"_id":"620b1cd03b8dc251f0578ebb","slug":"deepika-padukone-sidhant-chaturvedi-ananya-pandey-film-gehraiyaan-trolled-for-use-abusing-words","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gehraiyaan: गहराइयां का जमकर उड़ रहा मजाक, दीपिका की फिल्म में बात-बात पर गाली सुन भड़के फैंस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Gehraiyaan: गहराइयां का जमकर उड़ रहा मजाक, दीपिका की फिल्म में बात-बात पर गाली सुन भड़के फैंस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 15 Feb 2022 08:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Gehraiyaan
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और धैर्य करवा की फिल्म गहराइयां हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। फिल्म का निर्देशन शकुन बत्रा ने किया है। लोगों को दीपिका से शिकायत है कि आखिर करियर के इस मुकाम पर उन्हें इस तरह की फिल्में करने की क्या जरूरत पड़ गई। फिल्म की स्टोरी बेहद कमजोर है। सोशल मीडिया पर फिल्म का जमकर मजाक उड़ रहा है। एडल्ट फिल्म (व्यस्कों की फिल्म) के नाम पर जबरदस्ती की गालियां सुनाई गई हैं।
2 of 4
गहराइयां
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में बात-बात पर गाली
फिल्म में सिद्धांत और दीपिका के बीच काफी हॉट केमिस्ट्री दिखाई है, बावजूद इसके दर्शकों को यह पसंद नहीं आ रही है। फिल्म देख चुके कुछ दर्शकों का तो यहां तक कहना है कि फिल्म का नाम गहराइयां की जगह इसमें दी जाने वाली गाली होनी चाहिए थी। फिल्म में हॉलीवुड स्टाइल कॉपी करने की कोशिश तो पूरी की गई है लेकिन ये सब बेवजह जान पड़ती है।
कंगना रणौत ने तो पहले ही इस फिल्म को कचरा करार दे दिया है। लेकिन आखिरी के 40 मिनट में दीपिका का रोल दमदार है। हालांकि बाकी किरदारों के इमोशंस फेक लगते हैं। शकुन बत्रा की ये फिल्म भारत के लोगों के लिए बनाई गई नहीं लगती है। फिल्म देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- एक मात्र गहराइयां, गहराइयां देखने के बाद मेरे दिमाग में है क्योंकि इस फिल्म को देखने के बाद मेरा पूरा दिमाग खराब हो गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
गहराइयां
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक यूजर ने लिखा- इससे अच्छा तो क्राइम पेट्रोल देख लेते। एक ने लिखा- ‘गहराइयां’ फिल्म इतने मसलों पर बात करना चाहती है। वो अलग बात है कि किसी एक मसले को भी सही से कवर नहीं कर पाती। फिल्म का क्लाइमैक्स लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। एक यूजर ने तो यहां तक कह दिया कि लॉकडाउन में बिताए पलों को शूट कर फिल्म बना दी गई है। वहीं एक ने लिखा- क्या किसी ने नोटिस किया फिल्म में कितनी बार F*** बोला गया है। एक ने तो इस फिल्म को स्पोर्ट्स ब्रा का विज्ञापन कह डाला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।