फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Randhir Kapoor Birthday: 34 साल पहले अलग हो गए थे रणधीर कपूर और बबीता, लेकिन आज तक नहीं लिया तलाक

Tue, 15 Feb 2022 08:38 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 15 Feb 2022 08:38 AM IST
विज्ञापन
Randhir Kapoor Birthday: Randhir Kapoor and Babita were separated 34 years ago but till date not divorced know what is the reason
रणधीर कपूर-बबिता - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राज कपूर के बड़े बेटे एक्टर रणधीर कपूर कम ही फिल्मों में नजर आए हैं। कम फिल्मों में अभिनय करने के बावजूद भी अपने गुड लुक्स और आकर्षक व्यक्तित्व की वजह से वह फैंस के पसंदीदा रहे हैं। एक दौर ऐसा भी था जब रोमांटिक अभिनेता के तौर पर उन्होंने कई अच्छी फिल्में की थी। लेकिन उनकी सफलता का दौर ज्यादा लंबा नहीं चल सका। अभिनेता अब लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं और फिल्मों में भी कम ही नजर आते हैं।

घर के बड़े बेटे होने की वजह से रणधीर हमेशा से ही अपने पिता राज कपूर के काफी करीब रहे हैं। इसके अलावा वह कपूर खानदान में भी सबसे बड़े हैं। रणधीर 15 फरवरी को अपना जन्मदिन मनाते हैं। आज वह अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता रणधीर कपूर का जन्म 15 फरवरी 1947 को मुंबई में हुआ था।

Randhir Kapoor Birthday: Randhir Kapoor and Babita were separated 34 years ago but till date not divorced know what is the reason
बबीता कपूर, रणधीर कपूर - फोटो : Twitter

उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री बबीता से साल 1971 में शादी की थी, लेकिन साल 1983 के बाद से रणधीर कपूर और बबीता के रिश्ते में खटास आनी  शुरू हो गई थी, जिसके बाद दोनों ने ही साल 1988 में अलग होने का फैसला ले लिया था। हालांकि दोनों ने कभी भी एक- दूसरे से तलाक नहीं लिया।

 

Randhir Kapoor Birthday: Randhir Kapoor and Babita were separated 34 years ago but till date not divorced know what is the reason
बबीता, रणधीर कपूर - फोटो : Insatagram- @kareenakapoorkhan

रणधीर और बबीता की दो बेटियां अभिनेत्री करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर हैं। अलग होने के बाद बबीता जहां अपनी दोनों बेटियों का करीना और करिश्मा के साथ रहती थी। तो वहीं रणधीर अकेली ही रहा करते थे।  एक इंटरव्यू के दौरान रणधीर ने अपने रिश्ते को लेकर काफी बात की थी। उन्होंने कहा कि बबीता उनके शराब पीने से नाराज थीं। दोनों के रहने के तरीके अलग थे। हालांकि हमारी लव मैरिज थी, लेकिन सोच अलग थी। इसलिए हमने दूरियां बना ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Randhir Kapoor Birthday: Randhir Kapoor and Babita were separated 34 years ago but till date not divorced know what is the reason
रणधीर कपूर - फोटो : Social Media

बबीता ने बड़े ही साहस के साथ एक मां का किरदार भी निभाया है। दरअसल यह बात सभी जानते हैं कि बबीता ने सालों से चली आ रही कपूर खानदान की परंपरा को तोड़ते हुए अपनी दोनों बेटियों करिश्मा और करीना को फिल्मों में काम करने की रजामंदी दिलाई थी। अपनी मां के साहस और इसी समर्थन की वजह से आज करीना कपूर और करिश्मा कपूर फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी अभिनेत्रियों में शुमार है।

विज्ञापन
Randhir Kapoor Birthday: Randhir Kapoor and Babita were separated 34 years ago but till date not divorced know what is the reason
रणधीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता रणधीर कपूर आखिरी बार साल 2014 में फिल्म सुपर नानी में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री रेखा भी नजर आई थीं। इससे पहले वह साल 2010 में फिल्म हाउसफुल 2 में अपने छोटे भाई ऋषि कपूर के साथ नजर आए थे। बीते कुछ सालों से रणधीर फिल्मों से दूर हैं। हालांकि कुछ समय पहले ही वह कपिल शर्मा शो में बतौर मेहमान नजर आए थे, जहां उन्होंने राज कपूर से जुड़े कई किस्से सुनाए थे।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed