{"_id":"66254d56ef1ea6bcb109a4d3","slug":"manushi-chhillar-shared-her-thoughts-on-age-gap-with-akshay-kumar-in-tiger-shroff-film-bade-miyan-chote-miyan-2024-04-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Manushi Chhillar: मानुषी ने अक्षय के साथ काम करने का अनुभव किया साझा, अभिनेता संग उम्र के अंतर पर कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Manushi Chhillar: मानुषी ने अक्षय के साथ काम करने का अनुभव किया साझा, अभिनेता संग उम्र के अंतर पर कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sun, 21 Apr 2024 11:02 PM IST
सार
2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली मानुषी ने फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह विजय कृष्ण आचार्य द्वारा निर्देशित 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में दिखाई दी थीं।
विज्ञापन
1 of 5
मानुषी छिल्लर, अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड अभिनेत्री मानुषी छिल्लर इन दिनों फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वे अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आई हैं। यह फिल्म 11 अप्रैल, 2024 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय के साथ फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' के बाद दूसरी बार स्क्रीन साझा की है। अभिनेत्री ने हाल ही में अक्षय और उनके उम्र के अंतर को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं पर बात की है।
2 of 5
मानुषी छिल्लर
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार के साथ अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, 'सुपरस्टार के साथ काम करना अच्छा है। आपको एक निश्चित मात्रा में स्क्रीन स्पेस मिलता है। अगर मैं अपनी पहली फिल्म की बात करूं तो उम्र का फासला था। वे पूरी चीज खेलना चाहते थे। इस फिल्म में कोई जोड़ी नहीं थी। हमने मार्केटिंग के लिए गाने बनाए। गानों के लिए दो लोगों को एक साथ रखने का एक तरीका होना चाहिए, जो कि यह काफी हद तक ठीक है। वैसे भी यह कोई प्रेम कहानी जैसी नहीं थी।'
2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली मानुषी ने फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह विजय कृष्ण आचार्य द्वारा निर्देशित 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में दिखाई दी थीं। इस फिल्म में वह विक्की कौशल के साथ स्क्रीन साझा करती हुई नजर आई थीं। इन दिनों वे अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बड़े मियां छोटे मियां
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में मानुषी ने कैप्टन मिशा का किरदार निभाया था। अक्षय और टाइगर अभिनीत इस फिल्म में अलाया एफ, सोनाक्षी सिन्हा, पृथ्वीराज सुकुमारन, रोनित रॉय और अन्य भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आए थे। ईद के मौके पर 11 अप्रैल को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 15.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दस दिनों में फिल्म ने 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।
विज्ञापन
5 of 5
मानुषी छिल्लर
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं जल्द ही मानुषी एक्शन-थ्रिलर 'तेहरान' में नजर आएंगी। इसमें वह जॉन अब्राहम और नीरू बाजवा के साथ अहम भूमिका में हैं। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इसमें पहली बार मानुषी और जॉन स्क्रीन साझा करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।