फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Trending Today: प्रिया मराठे और प्रेम सागर का निधन, आपत्तिजनक वीडियो पर पवन सिंह की माफी, पढ़ें टॉप न्यूज

Sun, 31 Aug 2025 07:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 31 Aug 2025 07:40 PM IST
सार

Bollywood Trending News: एंटरटेनमेंट के शौकीन फिल्म और सितारों से जुड़ी खबरों की हर अपडेट जानना चाहते हैं। उनके लिए अपनी इस रिपोर्ट में हम हर दिन टॉप ट्रेंडिंग खबरों की जानकारी साझा करते हैं। जानिए आज क्या-क्या रहा खास?

विज्ञापन
Marathi Star Priya Marathe passes away Ramayan Director Ramanand Sagars Son Prem Sagar Dies read Trending News
Trending Today - फोटो : अमर उजाला

मनोरंजन जगत से आज रविवार को दो दुखद सूचना आई हैं। अभिनेत्री प्रिया मराठे नहीं रहीं। वहीं रामायण के डायरेक्टर रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं, फिल्मी अपडेट की बात करें तो शाहिद कपूर ने अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। इसके अलावा फिल्म जगत में और क्या-क्या हुआ? पढ़िए आज की टॉप ट्रेंडिंग न्यूज अपेडट में...

Marathi Star Priya Marathe passes away Ramayan Director Ramanand Sagars Son Prem Sagar Dies read Trending News
प्रिया मराठे - फोटो : सोशल मीडिया

'पवित्र रिश्ता' फेम एक्ट्रेस प्रिया मराठे का निधन
लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ फेम मराठी अभिनेत्री प्रिया मराठे नहीं रहीं। प्रिया मराठे का 38 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गई है। रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस कैंसर से पीड़ित थीं और उनका इलाज चल रहा था। अभिनेत्री ने मुंबई में मीरा रोड स्थित घर पर अंतिम सांस ली। प्रिया मराठे ने कई मराठी धारावाहिकों और फिल्मों में काम किया था। एक्ट्रेस ने कुछ हिंदी टेलीविजन शोज भी किए थे, जिसमें वो ‘पवित्र रिश्ता’ में अपनी भूमिका से घर-घर में मशहूर हो गईं थीं।

यहां पढ़ें पूरी खबर: Priya Marathe: महज 38 की उम्र में 'पवित्र रिश्ता' फेम एक्ट्रेस प्रिया मराठे का निधन, चल रहा था कैंसर का इलाज

Marathi Star Priya Marathe passes away Ramayan Director Ramanand Sagars Son Prem Sagar Dies read Trending News
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विवादित वीडियो पर पवन सिंह ने मांगी माफी
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह इन दिनों एक आपत्तिजनक वीडियो को लेकर विवादों में घिरे रहे। हाल ही में लखनऊ के एक स्टेज शो का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें पवन सिंह अपनी को-स्टार अंजलि राघव के साथ मंच पर भद्दी हरकत करते हुए दिखाई दिए। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया और लोग एक्टर की जमकर आलोचना करने लगे। अब घटना के दो दिन बाद पवन सिंह ने इस मामले में चुप्पी तोड़ते हुए अंजलि राघव से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है।


यहां पढ़ें पूरी खबर: Pawan Singh: विवादित वीडियो पर पवन सिंह ने मांगी माफी, बोले- अंजलि जी मुझे बुरा लगा पर नीयत गलत नहीं थी
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Marathi Star Priya Marathe passes away Ramayan Director Ramanand Sagars Son Prem Sagar Dies read Trending News
प्रेम सागर - फोटो : एक्स

रामायण के डायरेक्टर रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का निधन
प्रिया मराठे के निधन के अलावा एंटरटेनमेंट जगत से एक और दुखद खबर सामने आई है। फिल्म निर्माता रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का आज सुबह 10 बजे निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। खबरों के मुताबिक वह कुछ समय से अस्वस्थ थे और उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को डॉक्टरों ने उन्हें घर ले जाने की सलाह दी। इसके बाद उनका निधन हो गया। प्रेम सागर निर्माता और मशहूर सिनेमैटोग्राफर थे। उन्होंने भारतीय सिनेमा और टेलीविजन में सागर परिवार की विरासत को आगे बढ़ाया।

यहां पढ़ें पूरी खबर: Prem Sagar: रामायण के डायरेक्टर रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का निधन, बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती थे

विज्ञापन
Marathi Star Priya Marathe passes away Ramayan Director Ramanand Sagars Son Prem Sagar Dies read Trending News
नरगिस फाखरी, फराह खान, टोनी - फोटो : सोशल मीडिया

शादी के बाद पहली बार पति टोनी के साथ नजर आईं नरगिस
बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी ने कथित तौर पर अपने लंबे समय के प्रेमी टोनी बेग के साथ कैलिफोर्निया में गुपचुप तरीके से शादी कर ली। हाल ही में उन्हें मुंबई में एक कार्यक्रम में देखा गया। इस कार्यक्रम में उनके पति टोनी के साथ उनकी उपस्थिति ने सबका ध्यान खींचा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि नरगिस और टोनी, फराह खान के साथ पोज दे रहे हैं। 

यहां पढ़ें पूरी खबर: Nargis Fakhri: शादी के बाद पहली बार पति टोनी के साथ नजर आईं नरगिस फाखरी, वायरल हो रहा वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed