फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्ट्रगल को याद कर भावुक हुए विक्की कौशल, कहा- 'काम के बदले पैसे भी देने को तैयार था'

Wed, 11 Mar 2020 05:23 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 11 Mar 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
Masaan Uri Sanju Fame Vicky Kaushal reveals he went to the extent of offering to pay to get work
vicky kaushal - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। विक्की ने कई फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में एक खास पहचान बना ली है। लेकिन विक्की की फिल्मी जर्नी आसान नहीं थी, इस बारे में विक्की कौशल ने खुद खुलासा किया है।

Masaan Uri Sanju Fame Vicky Kaushal reveals he went to the extent of offering to pay to get work
Vicky Kaushal - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

दरअसल हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विक्की कौशल ने अपने स्ट्रगल का जिक्र किया। विक्की ने बताया कि उनकी फिल्मी जर्नी बिल्कुल भी आसान नहीं थी। विक्की बताते हैं कि एक वक्त ऐसा था जब कोई भी उन्हें फिल्म में मौका नहीं दे रहा था। विक्की कहते हैं, 'मैं मुफ्त में काम करने को भी तैयार था, लेकिन मुझे मौका नहीं मिला।'

Masaan Uri Sanju Fame Vicky Kaushal reveals he went to the extent of offering to pay to get work
विकी कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की ने आगे कहा, 'काम न मिलने की वजह से मैं इतना परेशान हो गया था कि मैं पैसे लेने की बजाय काम देने के बदले पैसे देने तक को तैयार था।' बता दें कि विक्की कौशल आखिरी बार फिल्म 'भूत पार्ट वन: द हॉन्टिड शिप' में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Masaan Uri Sanju Fame Vicky Kaushal reveals he went to the extent of offering to pay to get work
विक्की कौशल - फोटो : Social Media

वैसे बात विक्की कौशल के फिल्मी करियर की करें तो मसान, उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक और संजू जैसी फिल्मों में विक्की अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुके हैं। वहीं उनकी आगामी फिल्मों की लिस्ट में करण जौहर की तख्त और शुजीत सरकार की सरदार उधम सिंह शामिल हैं।

विज्ञापन
Masaan Uri Sanju Fame Vicky Kaushal reveals he went to the extent of offering to pay to get work
Vicky Kaushal and Katrina Kaif - फोटो : instagram

गौरतलब है कि फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी विक्की कौशल सुर्खियों में रहते हैं। हाल फिलहाल में विक्की कौशल का नाम अभिनेत्री कटरीना कैफ के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि इस बात में कितने सच्चाई है इस बारे में पुख्ता रूप से कुछ भी कहना मुमकिन नहीं। हालांकि अक्सर कटरीना और विक्की साथ में नजर आते हैं।

पढ़ें: बड़े परदे पर फिर धमकेगा सनी देओल का ढाई किलो का हाथ, इस निर्देशक के साथ शुरू की नई फिल्म की तैयारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed