बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता इन दिनों अपनी किताब 'सच कहूं तो: मेरी आत्मकथा' को लेकर चर्चा में हैं। इस किताब में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए हैं। नीना गुप्ता ने फिल्म इंडस्ट्री में खुद को साबित करने के लिए काफी मेहनत की है। नीना ने फिल्मों में अपनी दूसरी पारी से साबित किया है कि वो हर रोल में फिट हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी बायोग्राफी 'सच कहूं तो' के बाद तो मानो उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भूचाल ही आ गया। अपनी किताब में जीवन से जुड़े कड़वे सच को जाहिर करने के लिए फैंस नीना की खूब सराहना कर रहे हैं। इस किताब में नीना ने पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों संघर्षों के बारे में लिखा है। इससे पहले यह बात भी सामने आई थी कि नीना ने अपनी बेटी मसाबा की परवरिश के लिए कड़ा संघर्ष किया था।
ओल्ड इज गोल्ड: नीना गुप्ता का सालों पुराना प्रेशर कुकर के विज्ञापन वाला वीडियो आया सामने, ताजा हो गईं बचपन की यादें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में देख सकते हैं कि नीना गुप्ता गायिका प्रीति सागर के जिंगल पर कर रही हैं और कई तरह के पकवान के बारे में बताती हैं। यंग नीना वीडियो में ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने मरून-येलो कलर की साड़ी पहनी है और मैचिंग ब्लाउज है। माथे पर बिंदी, बालों में बन और गजरा लगाया हुआ है। नीना का यह लुक काफी हैरान कर देने वाला है क्योंकि आज नीना अपने स्टाइल से युवा अभिनेत्रियों को भी टक्कर देती हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए मसाबा ने लिखा, 'अगली बार जब मैं लंच पर आऊं तो मैं इस तरह के परफॉर्मेंस की उम्मीद करती हूं।' मसाबा के इस वीडियो को देख खुद नीना गुप्ता भी हैरान रह गई हैं। मसाबा के पोस्ट पर नीना ने कमेंट किया, 'हे भगवान।' देखें, नीना का यह पुराना वीडियो:
मसाबा के इस पोस्ट पर कई सितारों ने कमेंट किया है। ताहिरा कश्यप ने लिखा- ‘यह कितना क्यूट है।' अश्विनी अय्यर तिवारी ने हार्ट इमोजी पोस्ट किया है। आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने लिखा, 'हाहाहा, मसाबा आपको यह कहां से मिला।' वहीं मिनी माथुर ने कहा- ‘मुझे याद है इस एड को देखने के बाद मैं हर बार मां से टोमैटो सूप और मटर पुलाव बनाने के लिए कहती थी।'
वर्क फ्रंट की बात करें तो नीना गुप्ता हाल में रिलीज हुई फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ अर्जुन कपूर और रकुलप्रीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में थे। अब नीना गुप्ता विकास बहल के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'गुडबाय' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, रश्मिका मंदाना और पवेल गुलाटी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।