{"_id":"60cdb2c0acce2132db1da12c","slug":"nusrat-jahan-wedding-anniversary-with-nikhil-jain-now-couple-marriage-not-valid-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दूसरी सालगिरह: तुर्की में नुसरत जहां ने लिए थे निखिल जैन संग सात फेरे, शाही शादी को देखती रह गई थी दुनिया, अब हुए अलग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दूसरी सालगिरह: तुर्की में नुसरत जहां ने लिए थे निखिल जैन संग सात फेरे, शाही शादी को देखती रह गई थी दुनिया, अब हुए अलग
तृणमूल कांग्रेस की सांसद और बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां और पति निखिल जैन के बीच अपने रिश्ते को लेकर काफी सुर्खियों में थीं। नुसरत जहां ने अपनी शादी को लेकर हैरान करने वाले खुलासे किए थे और बताया था कि उनकी शादी भारत में मान्य नहीं है। लेकिन आज नुसरत जहां और निखिल जैन की शादी की दूसरी सालगिरह है। 19 जून 2019 को दोनों ने तुर्की के बोडरम सिटी में सात फेरे लिए थे। दोनों की शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई थी। नुसरत और निखिल ने रिसेप्शन का आयोजन कोलकाता के आईटीसी रॉयल होटल में किया था। जहां राजनीति और फिल्मी दुनिया समेत दूसरे क्षेत्रों की कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं थीं। साल 2020 में जब दोनों की पहली सालगिरह थी तब नुसरत और निखिल ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी थी। लेकिन इस बार किसी ने कोई पोस्ट शेयर नहीं किया।
पहली सालगिरह पर दोनों ने की थी पोस्ट
नुसरत जहां ने शादी की पहली सालगिरह पर निखिल संग फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'तुम मेरे आज हो और कल भी। मैं हमेशा तुमसे तहे दिल से प्यार करती रहूंगी क्योंकि रियल स्टोरीज का एंड नहीं होता। हैप्पी एनिवर्सरी लव।' इस फोटो को शेयर करते हुए निखिल ने लिखा था, 'तुम्हारे साथ जिंदगी भर सेलिब्रेट करना चाहता हूं…लव यू।'
2 of 5
नुसरत जहां और निखिल जैन
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले दिनों जिस तरह से नुसरत और निखिल की शादी और उनके रिश्ते को लेकर खुलासे हुए हैं। शायद यही वजह है कि अब दोनों ने एक दूसरे को शादी की सालगिरह की बधाई देना भी जरूरी नहीं समझा। नुसरत जहां ने शादी को लेकर कहा भी था कि जब भारत में शादी मान्य ही नहीं है, तो तलाक कैसा। सिर्फ यही नहीं नुसरत जहां ने शादी की सभी तस्वीरें भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से डिलीट कर दी थीं।
3 of 5
नुसरत जहां और निखिल जैन
- फोटो : सोशल मीडिया
तो वहीं इस पूरे मामले पर निखिल जैन ने भी अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा था, 8 मार्च, 2021 को मुझे मजबूरन उनके खिलाफ अलीपुर के सिविल कोर्ट में हमारी शादी को रद्द करने के लिए केस दाखिल करना पड़ा। निखिल ने आगे कहा, उनके खाते से जो भी पैसा मेरे खातों में भेजा गया वह उसी की किस्त थी। जैन ने नुसरत के आरोपों को नकारते हुए कहा कि अभी भी बड़ी राशि उन्हें वापस करनी है। उनके द्वारा लगाए गए सभी आरोप अपमानजनक के साथ-साथ असत्य हैं। उन्होंने ये भी कहा कि मैंने नुसरत से कई बार अनुरोध किया था कि हमारी शादी का पंजीकरण करा लिया जाए, लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
निखिल जैन, नुसरत जहां
- फोटो : इंस्टाग्राम
इसके अलावा नुसरत जहां के गर्भवती होने की भी खबरें चर्चा में हैं। इस पर भी निखिल जैन ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। इस पर निखिल ने साफ कहा है कि नुसरत छह महीने से उनसे अलग रह रही हैं। नुसरत पिछले साल दिसंबर 2020 से उनका घर छोड़कर अपने मम्मी-पापा के साथ रह रही हैं। ऐसे में उन्हें इस आने वाले बच्चे की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो वो बच्चा उनका नहीं है।
विज्ञापन
5 of 5
नुसरत जहां
- फोटो : Insatagram- @nusratchirps
बता दें, नुसरत जहां शादी के बाद जब मांग में सिंदूर और साड़ी पहने सांसद में आई थीं तो लोग दंग रह गए थे। इतना ही नहीं नुसरत जहां के खिलाफ फतवे तक जारी कर दिए गए थे। लेकिन अब उनकी शादी मान्य न होने की बात किसी के गले नहीं उतर रही है। नुसरत जहां के फिल्मी करियर की बात की जाए तो साल 2011 में अभिनेत्री को उनकी पहली फिल्म बंगाली 'शोत्रु' मिली। पहली फिल्म के लिए उन्होंने ऑडिशन दिया था। इस ऑडिशन में उनके साथ 50 और लड़कियां थीं। हालांकि सबको पीछे छोड़ते हुए नुसरत जहां ने सुपरस्टार जीत के अपोजिट काम हासिल किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।