पोंगल के मौके पर रिलीज हुई तमिल फिल्म ‘मास्टर’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। पहले ही दिन इस फिल्म ने छप्पर फाड़ कमाई की है। कोरोना काल में ये पहली भारतीय फिल्म है, जिसे इतनी जबरदस्त ओपनिंग मिली है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी ये काफी अच्छा कलेक्शन कर रही है।
'मास्टर' की बंपर ओपनिंग और कंगना रणौत पर लगा चोरी का आरोप, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहां एक तरफ देशभर में त्यौहारों की धूम है। सभी लोगों ने बीते दिन लोहड़ी और आज मकरसंक्रांति का पर्व मनाया है। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री सागरिका घाटगे के सर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान की पत्नी सागरिका घाटगे के पिता का निधन हो गया है। सागरिका ने इस बात की जानकारी सोशल मीडया के माध्यम से दी है।
सागरिका घाटगे के पिता का निधन, सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल नोट
बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन काफी सख्त मिजाज वाली महिला मानी जाती हैं। उन्हें तस्वीरें देना पसंद नहीं है। उन्हें अक्सर पैपराजी और फैंस पर फोटो गुस्सा होते देखा गया है। इसी वजह के चलते वह अक्सर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर ऐसा ही नजारा देखने को मिला। इस बार फोटोशूट करने वाले फोटोग्राफर्स को माफी तक मांगनी पड़ गई।
तस्वीर खींचने पर भड़कीं जया बच्चन, फोटोग्राफर्स को मांगनी पड़ गई माफी
बॉलीवुड के लिए साल 2020 काफी खराब साल रहा क्योंकि इस साल हिंदी सिनेमा के कई दिग्गज सितारे इस दुनिया से चले गए। इरफान खान,ऋषि कपूर और सुशांत सिंह राजपूत के अचानक हुए निधन ने बॉलीवुड के साथ-साथ आम जनता को भी गहरा सदमा दिया था।। बता दें कि इरफान खान और ऋषि कपूर का निधन कैंसर के चलते हुआ था तो वहीं सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली थी। इतना ही नहीं हॉलीवुड के भी कई सितारे भी पिछले साल इस दुनिया से चले गए। अब इरफान,ऋषि, सुशांत सिंह राजपूत सहित इन सितारों सहित विश्व प्रसिद्ध 28 हस्तियों को 51वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव (IFFI) समारोह में श्रद्धांजलि दी जाएगी।
इरफान खान, सुशांत सिंह राजपूत और ऋषि कपूर सहित 28 हस्तियों को इफ्फी में दी जाएगी श्रद्धांजलि
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने गुरुवार को अपनी फिल्म मणिकर्णिका फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने का एलान कर दिया। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने बताया कि उनकी नई फिल्म का शीर्षक 'मणिकर्णिका रिटर्न- द लेजेंड ऑफ दिद्दा' होगा। फिल्म की घोषणा होने के कुछ ही देर बाद इस विवाद पैदा हो गया। लेखक आशीष कौल ने आरोप लगाया कि कंगना ने उनकी कहानी चुरा ली है।
नई फिल्म का एलान करते ही कंगना रणौत पर लगा चोरी का आरोप, लेखक आशीष कौल ने किया ये दावा