{"_id":"5d54b7668ebc3e6d216feeca","slug":"mayoori-kango-birthday-special-and-she-left-film-industry-now-joins-google-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड में 'फ्लॉप' होते ही इस एक्ट्रेस ने छोड़ दी थी इंडस्ट्री, अब Google में इस पद कर रही हैं काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड में 'फ्लॉप' होते ही इस एक्ट्रेस ने छोड़ दी थी इंडस्ट्री, अब Google में इस पद कर रही हैं काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Thu, 15 Aug 2019 07:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
Mayuri Kango
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'घर से निकलते ही कुछ दूर चलते ही...' गाने की हीरोइन तो आपको याद ही होंगी । इस हीरोइन का नाम है मयूरी कांगो । ये फिल्म थी 'पापा कहते हैं' और इसमें मयूरी लीड रोल में थीं । मयूरी के हीरो थे जुगल हंसराज। इस फिल्म से मयूरी को फिल्म इंडस्ट्री में पहचान मिली थी और वो रातोंरात स्टार बन गई थीं। मयूरी ने साल 2009 में फिल्म 'कुरबां' की थी । 15 अगस्त 1982 को जन्मी मयूरी कांगो का आज जन्मदिन है।
2 of 7
mayoori kango
ये उनकी आखिरी फिल्म थी, इसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी । बीते दिनों मयूरी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई कि उन्होंने ‘गूगल इंडिया’ जॉइन कर लिया है। उन्हें यहां पर इंडस्ट्री हेड की कमान सौंपी गई है। इससे पहले वो ‘पब्लिसिस ग्रुप’(Publicis Groupe) की इकाई ‘Performix.Resultrix’ की पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर थीं ।
3 of 7
mayoori kango
मयूरी चकाचौंध की दुनिया से दूर अब इंटरनेशनल कंपनी में बड़ी पोस्ट पर काम कर रही हैं । मयूरी के बॉलीवुड करियर की बात करें तो महेश भट्ट ने उन्हें लॉन्च किया था । उन दिनों महेश भट्ट 'पापा कहते हैं' नाम से फिल्म बना रहे थे । उन्हें एक नए और मासूम से दिखने वाले चेहरे की तलाश थी और उनकी ये तलाश मयूरी कांगो के रूप में पूरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Mayoori Kango
मयूरी को महेश भट्ट ने उनकी पहली फिल्म में देखा जो फ्लॉप रही, लेकिन इस फिल्म में महेश भट्ट को मयूरी की एक्टिंग इतनी पसंद आई कि कह उठे, 'बस, ये नीली आंखों वाली लड़की ही मेरी अगली फिल्म की लीड हीरोइन होगी।' फिल्म आई और आते ही सुपरहिट हो गई ।
विज्ञापन
5 of 7
Mayoori Kango
मयूरी कांगो को भी इस फिल्म ने टॉप की हीरोइनों में लाकर खड़ा कर दिया। ये डेब्यू इतना सुपरहिट रहा कि लोगों को लगा इंडस्ट्री की बाकी हीरोइनों को कड़ी टक्कर देने वाला मिल गया है। पहली फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार तो बना दिया लेकिन उन्हें वैसे रोल नहीं मिले जैसे वो चाहतीं थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।