'इंडियन आइडल' (Indian Idol) सीजन 11 में बतौर जज अनु मलिक (Anu Malik) की वापसी पर गायिका सोना मोहपात्रा और नेहा भसीन ने मेकर्स पर जमकर गुस्सा निकाला। नेहा ने ना केवल अपनी आपबीती बताई बल्कि शो में उनकी वापसी को लेकर मेकर्स के फैसले पर सवाल भी खड़े किए। जिसमें सोना मोहपात्रा ने उनका पूरा समर्थन किया। सोना और नेहा दोनों ने अनु मलिक पर मीटू का आरोप लगाया है। अब इस मामले में कश्मीरा शाह (Kashmira Shah) अनु मलिक के समर्थन में उतरी हैं।
मीटू के आरोप झेल रहे अनु मलिक के समर्थन में उतरीं कश्मीरा, लिखा- 'वो हैं असली हीरो'
कश्मीरा ने अनु मलिक के समर्थन में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट में कश्मीरा ने लिखा- 'मैं इंडियन आइडल गई और काफी समय बाद अनु मलिक सर से मिली। यहां आकर मुझे उस समय की याद आ गई जब कुछ समय पहले मैंने इंडस्ट्री में करियर की शुरुआत की थी। मैं और अनु जी एक ही शो में थे। 15 हजार से अधिक लोगों की भीड़ स्टेज पर चढ़ गई थी। शो के आयोजकों ने हमें वापस कार में बिठाया और वापस भेज दिया।'
कश्मीरा ने आगे लिखा- 'मैं अनु जी के साथ एक कार में थी और बाइक सवार कुछ लोगों ने हमारा पीछा किया था। कुछ दूर जाने के बाद उन्होंने हमारा पीछा करना बंद कर दिया और वापस चले गए। मेरा बुरा सपना यहीं खत्म नहीं हुआ था। हम किसी जंगल से गुजर रहे थे और अचानक हमारे सामने कुछ रोड ब्लॉक्स आ गए, तब मुझे समझ आया कि शायद कुछ बदमाश हमारे पीछे हैं।'
A post shared by Kashmera Shah (@kashmera1) on
'इंडस्ट्री का कोई दूसरा आदमी अगर होता तो वह शायद डर जाता लेकिन अनु जी उस दिन मेरे लिए असली हीरो निकले और उन्होंने ड्राइवर को निर्देश दिए कि वह कार ना रोके और चलाता रहे। उन्होंने मुझे ढांढस बंधाया और कहा कि कुछ नहीं होगा।' आपको बता दें, अनु मलिक एक बार फिर से 'इंडियन आइडल' जज कर रहे हैं। अनु की शो में वापसी को लेकर कई सितारे भड़क उठे हैं। जिसमें सोना मोहपात्रा और नेहा भसीन मुख्य है। हाल ही में नेहा भसीन ने अनु मलिक पर आरोप लगाया।
नेहा ने ट्वीट किया था- 'मैं आपकी बात से सहमत हूं। हम लोग ऐसी ही दुनिया में रहते हैं। अनु मलिक एक दरिंदा है। मैंने 21 की उम्र में यह सब झेला। मैंने अपने आप को उस स्थिति में जाने नहीं दिया। मेरी आंखों के सामने लेटे लेटे एक स्टूडियो में बात कर रहा था। मैं झूठ बोलकर वहां से भाग गई। मैं भागकर मां के पास चली गई जो मेरा इंतजार कर रही थीं। उसने बाद में मुझे फोन और मैसेज भी किया लेकिन मैंने कोई भी जवाब नहीं दिया। मैंने अपने गाने की एक सीडी उन्हें दी थी और उम्मीद थी कि वह मुझे गाने का मौका देंगे। वह मुझसे बड़े थे और उन्हें वैसा ही बर्ताव करना चाहिए था।'
I agee with you. We do live in a very sexist world. Anu Malik is a predetor, i too have run away from his strange moves when i was 21. I didn't let myself get into a sticky situation beyond him lying on a sofa in front of me talking about my eyes in a studio. I fleed lying https://t.co/tQgStLrYyT
यह भी पढ़ें- टीवी से फिल्मों में इन 10 सितारों ने की धमाकेदार एंट्री, शाहरुख खान तो बन गए बॉलीवुड के 'बादशाह'