{"_id":"5bf245bdbdec2269ba10d7f3","slug":"me-too-richa-chadda-was-asked-to-show-navel-during-a-shoot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"#MeToo: शूटिंग के दौरान ऋचा चड्ढा रह गईं हैरान, कोरियोग्राफर ने कहा- 'मैडम, जरा आपकी पैंट...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
#MeToo: शूटिंग के दौरान ऋचा चड्ढा रह गईं हैरान, कोरियोग्राफर ने कहा- 'मैडम, जरा आपकी पैंट...'
Mon, 19 Nov 2018 10:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 19 Nov 2018 10:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
richa chadda
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऋचा चड्ढा बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से एक हैं जो हर मुद्दे पर बेबाक बयानों की वजह से जानी जाती हैं। हाल ही में छिड़ी मी टू मूवमेंट पर तनुश्री दत्ता का ऋचा चड्ढा ने सपोर्ट किया था। यही नहीं वो इस मामले में सबसे पहले बोलने वालीं एक्ट्रेस में से एक हैं। अब एक बार फिर ऋचा ने इस पर अपनी राय रखी है।
2 of 5
richa chadda
- फोटो : file photo
दरअसल, ऋचा इंडिया टुडे के एक कार्यक्रम में पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड में महिलाओं के किरदार, फिल्म मेकर्स का महिलाओं के प्रति नजरिया जैसे तमाम मुद्दों पर बात की। गैंग्स ऑफ वासेपुर और मसान से बॉलीवुड में पहचान बनाने वालीं ऋचा ने खुद के साथ हुआ ऐसा ही एक वाकया भी शेयर किया।
3 of 5
richa chadda
- फोटो : file photo
ऋचा ने बताया कि 'शोषण हर जगह होता है। बॉलीवुड समाज का ही हिस्सा है। यह केवल औरतों का मुद्दा नहीं है बल्कि यह सामाजिक समस्या है। इसमें नेताओं का भी बड़ा हाथ होता है। अगर किसी का रेप होता है तो पीड़ित पर ही सवाल उठाए जाते हैं। अगर कोई आवाज भी उठाता है तो उसके साथ अंजाम क्या होता है हम जानते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
richa chadda
- फोटो : file photo
ऋचा ने आगे बताया कि 'एक फिल्म के गाने की शूटिंग के दौरान मैंने हाई वेस्ट पैंट पहन रखी थी। तभी कोरियोग्राफर मेरे पास आता है और कहता है कि मैडम आपकी नाभि नहीं दिख रही है। थोड़ा सा पैंट नीचे कर सकती हैं क्या। मैंने उससे कहा ये हाई वेस्ट पैंट है इसमें नहीं दिखेगा। मैंने एक मार्कर लिया और कहा कि मैं मार्कर से नाभि अपने माथे या गाल पर बना लेती हूं।'
विज्ञापन
5 of 5
richa chadda
- फोटो : file photo
ऋचा ने कहा कि 'ये सारी चीजों को लेकर हम हर रोज लड़ते हैं। किसने सोचा था कि तनुश्री दत्ता इस तरह एक आंदोलन खड़ा कर देंगी।' वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋचा चड्ढा फिलहाल शकीला की बायोपिक की शूटिंग में व्यस्त हैं। शकीला ने 20 साल की उम्र में सॉफ्ट पोर्न फिल्म 'प्लेगर्ल' से अपने करियर की शुरुआत की थी। चेन्नई में जन्मीं शकीला आज भी साउथ फिल्मों में एक्टिव हैं। उन्होंने मलयालम, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में काम किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।