{"_id":"610572eb8ebc3e73f43d228b","slug":"meena-kumari-birth-anniversary-life-and-love-story-of-tragedy-queen-of-indian-cinema","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिवस: चोरी छिपे दो घंटे में हुई थी मीना कुमारी और कमाल अमरोही की शादी, जिंदगी का गम बना था मौत की वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जन्मदिवस: चोरी छिपे दो घंटे में हुई थी मीना कुमारी और कमाल अमरोही की शादी, जिंदगी का गम बना था मौत की वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sun, 01 Aug 2021 07:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
मीना कुमारी, कमाल अमरोही
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
न इंतजार, न आहट, न तमन्ना, न उम्मीद, जिंदगी है कि यूं बेहिस हुई जाती है... जिसकी लेखनी में इतना दर्द हो उसकी जिंदगी में कितना दर्द होगा इसकी महज कल्पना की जा सकती है। पर्दे से लेकर निजी जिंदगी तक अपने नसीब में बेहिसाब दर्द बटोरने वाली ये लाइन अभिनेत्री मीना कुमारी की कलम से निकली थी। सिर्फ यही ही नहीं उन्होंने अपने जिंदगी के हर दर्द को एक शायरी का रूप दिया था। 1 अगस्त 1932 को महजबीन बानो के रूप में जन्मीं मीना कुमारी इंडस्ट्री में ट्रेजेडी क्वीन के नाम से मशहूर हुई थीं।
बेहद दर्दभरी रही मीना कुमारी की जिंदगी
ये एक अजीब किस्म का इत्तेफाक था कि निजी जिंदगी में जिस दर्द को वो पालती रहीं वो ही पर्दे पर उनकी कामयाबी की वजह भी बना। पिता अली बख्श और मां इकबाल बेगम के घर जन्मीं मीना को दुनिया में आते ही मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। उनके माता पिता उन्हें पालने के हालत में नही थे। उनके पिता ने उन्हें यतीमखान के बाहर सीढ़ियो पर छोड़ दिया था और जैसे ही आगे बढ़े नन्ही बेटी की चीखती आवाजों ने उनके कदम रोक दिए थे। मीना के पिता से बेटी को छोड़ा ना गया और वो उन्हें घर ले आए।
Trending Videos
2 of 7
मीना कुमारी
- फोटो : फाइल
किसी तरह महजबीन के माता पिता ने उनकी परवरिश की। वो बहुत छोटी थी तभी अपने घर की हालत समझ गईं। अपने घर की आर्थिक स्थिति को संभालने के लिए वो सात साल की उम्र से ही काम करने लगीं। उस वक्त वो बेबी मीना के नाम से जानी जाती थीं और फिल्म 'फरजद-ए-हिंद' में नजर आईं थीं।उन्होंने कई फिल्में की लेकिन उन्हें पहचान मिली साल 1952 में आई फिल्म 'बैजू बावरा' से।इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
मीना कुमारी
- फोटो : सोशल मीडिया
मीना कुमारी की जिंदगी में मर्द भी आए और मोहब्बत भी लेकिन कोई उन्हें सुकून ना दे सका। कमाल अमरोही मीना कुमारी को लेकर फिल्म बनाना चाहते थे लेकिन मीना उनके स्वभाव से परिचित थीं ऐसे में उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया था। जब ये बात कमाल अमरोही को पता चली तो उन्होंने मीना को मनाकर फिल्म साइन करवा ली। हालांकि ये फिल्म कभी बनी नहीं। फिल्म भले ही नही बन पाई लेकिन मीना और कमाल के बीच प्यार की शुरूआत हो गई।
4 of 7
मीना कुमारी
- फोटो : सोशल मीडिया
मीना कमाल से प्यार करने लगी थीं लेकिन अपने पिता के खिलाफ जाकर उनसे शादी करने की उनके अंदर हिम्मत नहीं थी। ऐसे में दोनों की शादी एक क्लिनिक में दो घंटे के अंदर करवाई गई थी। दरअसल मीना की फिजियोथैरिपी चल रही थी। उनके पिता मीना को उनकी बहन के साथ क्लिनिक छोड़ आते थे और फिर दो घंटे बाद लेने आते थे। ऐसे में 14 फरवरी 1952 को इस दो घंटे के बीच दोनों की चोरी छिपे शादी हुई थी। कुछ समय तक उनके अब्बा को कुछ भी पता नहीं चला लेकिन जिस दिन पता चला उस दिन उन्होंने इस निकाह को मानने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
5 of 7
मीना कुमारी
- फोटो : सोशल मीडिया
दूसरी तरह जब इस बारे में कमाल अमरोही की पत्नी को पता चला तो वो अपने बच्चों को लेकर गांव अमरोहा चली गईं। सभी कमाल पर दबाव बनाने लगे कि वो मीना को तलाक दें। अपनी पहली शादी बचाने के लिए कमाल ने मीना को खत लिख दिया की इस निकाह को एक भूल समझकर खत्म कर दें। इसके जवाब में मीना ने लिखा, 'मुझे लगता है कि आप मुझे समझ नहीं पाए और समझ भी नहीं पाएंगे। बेहतर होगा कि आप मुझे तलाक दे दें'। इसके बाद दोनों अपने काम में व्यस्त हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X