फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मीना कुमारी की बायोपिक पर बवाल, बेटे ताजदार अमरोही ने इसलिए दी कानूनी कार्यवाही की चेतावनी

Sun, 23 Aug 2020 06:20 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Sun, 23 Aug 2020 06:20 PM IST
विज्ञापन
meena kumari son Tajdar Amrohi against to legendary actress web series said he will take Legal action
मीना कुमारी, ताजदार अमरोही - फोटो : सोशल मीडिया

'ट्रेजडी क्वीन' के नाम से मशहूर अभिनेत्री मीना कुमारी के जीवन पर प्रस्तावित वेब सीरीज को लेकर बवाल हो गया है। कमाल अमरोही के बेटे ताजदार अमरोही ने ऐसी किसी कोशिश के गंभीर परिणाम की चेतावनी दी है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके परिवार से अनुमति लिए बिना मीना कुमारी के जीवन पर सीरीज नहीं बन सकती।

meena kumari son Tajdar Amrohi against to legendary actress web series said he will take Legal action
मीना कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री व निर्माता प्रभलीन कौर ने मीना कुमारी पर सीरीज का निर्माण करने की घोषणा की है। साथ ही वह इस सीरीज के बाद एक फिल्म भी बनाने की बात कर रही हैं। इस सीरीज का निर्माण वह अश्वनी भटनागर की लिखी किताब 'महजबीन ऐज मीना कुमारी' के आधार पर करने वाली हैं।

meena kumari son Tajdar Amrohi against to legendary actress web series said he will take Legal action
मीना कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया

ताजदार ने यह खबर मीडिया से ही सुनी और वह खबर को सुनते तुरंत भड़क गए। उन्होंने इस सीरीज और फिल्म के बनने का कड़ा विरोध किया है। ताजदार ने अपने बयान में कहा, 'मुझे नहीं पता कि वह आदमी कौन है जिसने मीना कुमारी की बायोग्राफी लिखी। मैं उनसे कभी नहीं मिला और न ही मैं कभी इस बनने वाली सीरीज के निर्माता से मिला हूं। वह कोई भी सामग्री बिना परिवार की अनुमति के कैसे बना सकते हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन
meena kumari son Tajdar Amrohi against to legendary actress web series said he will take Legal action
ताजदार अमरोही - फोटो : सोशल मीडिया

ताजदार ने बयान में आगे कहा, 'मुझे तो मीडिया से ही पता चला है कि कोई इंसान मीना कुमारी की बायोपिक बनाने की योजना बना रहा है। वह भी किसी ऐसी किताब के आधार पर जिसमें मेरे पिता कमाल अमरोही की गलत छवि दिखाई गई है।' वह कहते हैं, 'जो कहता है कि मीना कुमारी पर मेरे पिता ने अत्याचार किए हैं, वह आरोप एकदम बेबुनियाद हैं। 

विज्ञापन
meena kumari son Tajdar Amrohi against to legendary actress web series said he will take Legal action
मीना कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया

ताजदार ने आगे कहा, 'मेरे पिता ने कभी शराब नहीं पी और न ही उन्होंने अपनी पत्नी को कभी पीटा। उनके समय में उनके खिलाफ बहुत ही गलत बातें लिखी गई हैं। लेकिन उन्हें कभी उनसे परेशानी नहीं हुई। वह कभी ऐसे आलेखों को पढ़ते भी नहीं थे। जब मैं उनके पास ऐसे आलेखों को ले जाया करता था तो वह उन्हें अनदेखा करते थे।'

पढ़ें: पोस्टमार्टम से इतने घंटे पहले हुई थी सुशांत की मौत, डॉक्टरों ने बताया इस वजह से देर रात किया था शव परीक्षण

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed