फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पर्दे पर इन अभिनेत्रियों के साथ रोमांस करते दिखे शाहरुख खान, आपकी पसंदीदा जोड़ी कौनसी है?

Sun, 23 Aug 2020 05:53 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 23 Aug 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
shah rukh khan king of romance here his most iconic roles with kajol aishwarya rai and other actress
किंग ऑफ रोमांस - फोटो : सोशल मीडिया

'किंग ऑफ रोमांस' कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान ने बड़े पर्दे पर रोमांस की अलग ही परिभाषा गढ़ी है। पर्दे पर जब भी वो बाहें फैलाएं दिखे, दर्शक उनकी अदा पर फिदा हो गए। कई अभिनेत्रियों के साथ शाहरुख की जोड़ी को दर्शकों ने इतना पसंद किया कि हिंदी सिनेमा में उनका जिक्र जरूर होता है। आज हम आपको शाहरुख खान के ऐसे ही रोमांटिक किरदारों के बारे में बताते हैं।

shah rukh khan king of romance here his most iconic roles with kajol aishwarya rai and other actress
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे हिट जोड़ियों में से एक है। फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में राज और सिमरन का प्यार हमेशा के लिए यादगार बन गया। इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने निर्देशित किया था। डीडीएलजे ने उस वक्त कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

shah rukh khan king of romance here his most iconic roles with kajol aishwarya rai and other actress
दिल से - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'दिल से' में शाहरुख खान और मनीषा कोइराला एक साथ पर्दे पर दिखे थे। मणिरत्नम ने फिल्म का निर्देशन किया था। इसमें शाहरुख खान और मनीषा कोइराला के ऊपर फिल्माया गया टाइटल ट्रैक और 'सतरंगी रे' गाना आज भी लोगों को पसंद आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
shah rukh khan king of romance here his most iconic roles with kajol aishwarya rai and other actress
देवदास - फोटो : सोशल मीडिया

'देवदास' में शाहरुख खान बॉलीवुड की दो खूबसूरत अभिनेत्रियों, ऐश्वर्या राय बच्चन और माधुरी दीक्षित के साथ दिखे। फिल्म के सभी कलाकारों का अभिनय जोरदार था। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों ने भी सराहा।

विज्ञापन
shah rukh khan king of romance here his most iconic roles with kajol aishwarya rai and other actress
कल हो ना हो - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान और प्रीति जिंटा पहली बार साथ में फिल्म 'दिल से' में दिखे थे। फिल्म में प्रीति का कैमियो रोल था। दोनों मुख्य कलाकार के तौर पर फिल्म 'कल हो ना हो' में नजर आए। करण जौहर की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। इसके अलावा 'वीर जारा' में भी शाहरुख और प्रीति की जोड़ी को काफी पसंद किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed