अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई हर पहलू से करने में जुटी हुई है। साथ ही इस मामले में कई लोगों से पूछताछ भी कर चुकी है। वहीं सीबीआई ने एम्स अस्पताल के चार डॉक्टरों की टीम भी बनाई है जोकि दिवंगत अभिनेता के पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच करेगी। सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत के शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से भी पूछताछ की है।
पोस्टमार्टम से इतने घंटे पहले हुई थी सुशांत की मौत, डॉक्टरों ने बताया इस वजह से देर रात किया था शव परीक्षण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत सिंह राजपूत का पोस्टमार्टम मुंबई के कूपर अस्पताल में किया गया था। जिस समय उनका पोस्टमार्टम हुआ था उस समय डॉक्टरों ने अपनी रिपोर्ट में उनकी मौत के समय के बारे में नहीं लिखा था। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने डॉक्टरों से सुशांत सिंह राजपूत की मौत के समय के बारे में पूछा था। जिसका डॉक्टरों ने बीती पांच अगस्त को जवाब दिया था और उस जवाब को सीबीआई ने जांच का हिस्सा बनाया है।
मीडिया रिपोट्स के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत की मौत पोस्टमार्टम से 10-12 घंटे पहले हुई थी। उनका पोस्टमार्टम 14 जून को रात 11.30 बजे किया गया था। वहीं जब सीबीआई ने डॉक्टरों से पूछा कि देर रात शव परीक्षण करने की क्या जल्दी थी ? इस पर उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस के कहने पर उन्होंने ऐसा किया था।
गौरतलब है कि कूपर अस्पताल के डॉक्टरों ने सीबीआई के कई सवालों का संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया है। वहीं दूसरी तरफ सीबीआई की टीम ने सुशांत सिंह राजपूत के अपार्टमेंट की सीसीटीवी फुटेज हासिल की है। इससे सुशांत की मौत का राज खुलने में काफी मदद मिल सकती है। फुटेज को फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। फोरेंसिक टीम इससे यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि कहीं फुटेज से कोई छेड़छाड़ तो नहीं हुई है।
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके फ्लैट पर 14 जून को पाया गया था। मुंबई पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया था, लेकिन दिवंगत अभिनेता के फैंस यह बात मानने को तैयार नहीं थे। वहीं इस मामले में सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती और अन्य छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया, जिसकी छानबीन अब सीबीआई कर रही है।
पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुए सुरेश रैना, कहा- 'अब भी दुख है भाई लेकिन...'