फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने प्रार्थना सभा का किया आयोजन, 101 से ज्यादा देशों के लोगों ने लिया हिस्सा

Sun, 23 Aug 2020 04:44 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 23 Aug 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput sister shweta singh kirti share actor prayer meet video
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति लगातार अपने भाई की तस्वीरें और वीडियोज साझा कर रही हैं। श्वेता ने बीते शनिवार को सुशांत की याद में एक वर्चुअल प्रार्थना सभा का आयोजन किया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एक वीडियो भी पोस्ट किया है।

sushant singh rajput sister shweta singh kirti share actor prayer meet video
श्वेता सिंह कीर्ति, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

श्वेता के कार्यक्रम में 101 से अधिक देशों के लोगों ने हिस्सा लिया। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी। श्वेता ने बताया कि नकारात्मकता को कम करने के लिए एक वैश्विक प्रार्थना सभा का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के दौरान सभी ने मिलकर गायत्री मंत्र का पाठ भी किया। 

sushant singh rajput sister shweta singh kirti share actor prayer meet video
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : सोशल मीडिया

श्वेता ने वीडियो साझा कर लिखा कि 'इस आयोजन को लेकर बहुत शुक्रगुजार हूं। हमें अपने चारों ओर सशक्त सकारात्मकता महसूस हो रही है। उन सभी लोगों को धन्यवाद जिन्होंने इसे व्यवस्थित करने में मदद की और इस बड़े परिवार में शामिल हुए। यह एक अद्भुत अनुभव है। 101 से ज्यादा देशों के लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह हिंदू, मुस्लिम या ईसाई थे। सभी ने सुशांत के लिए गायत्री मंत्र का जाप किया। भगवान इस लड़ाई के लिए एकजुट रखें।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

So so very touched by this event. Feeling so elevated and positivity is surrounding all of us. Thanks to everyone who helped organize it and to the extended family who joined and made this a divine experience. People from more than 101 countries joined in. Doesn’t matter it was Muslim, Hindu or Christian, they were all chanting Gayatri mantra for our beloved Sushant. 🙏❤️🙏 #warriors4ssr #justiceforsushanthsinghrajput #cbiforssr #godiswithus

A post shared by Shweta Singh kirti (@shwetasinghkirti) on

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput sister shweta singh kirti share actor prayer meet video
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : इंस्टाग्राम

इससे पहले श्वेता ने लिखा, 'पूरी दुनिया ने सीबीआई जांच के लिए लगातार संघर्ष किया है और अब यह सीबीआई की जिम्मेदारी है कि हम उन पर अपना भरोसा बनाए रखें। हमें पूरा विश्वास है कि सीबीआई निश्चित रूप से सच्चाई को सामने लाएगी और न्याय दिया जाएगा।'

विज्ञापन
sushant singh rajput sister shweta singh kirti share actor prayer meet video
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले को लेकर सीबीआई की पूछताछ जारी है। रविवार को मुंबई में जांच का तीसरा दिन है। रविवार को सीबीआई ने डीआरडीओ गेस्ट हाउस में सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी और कुक नीरज से पूछताछ की। यह पूछताछ चार घंटे से भी अधिक समय तक चली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed