फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मीनाक्षी शेषाद्रि के जन्मदिन से परिणीति चोपड़ा के घायल होने तक, मनोरंजन जगत की पांच बड़ी खबरें

Sat, 16 Nov 2019 07:51 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 16 Nov 2019 07:51 AM IST
विज्ञापन
Meenakshi Seshadri Birthday and Parineeti Chopra Injures entertainment news
Bollywood - फोटो : Social Media

अस्सी और नब्बे के दशक में फिल्मी परदे पर राज करने वाली मीनाक्षी शेषाद्रि सभी के दिलों की धड़कन थीं। 1983 में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद मीनाक्षी ने कई हिट फिल्में कीं और कई अवॉर्ड जीते। लोग ना सिर्फ मीनाक्षी की खूबसूरती के दिवाने थे बल्कि जिस तरह से एक्टिंग के दौरान वो हाव-भाव देती थीं वो सभी के दिलों को मोह लेता था। उन दिनों मीनाक्षी का नाम कुमार सानू से जोड़ा जाता था। आज मीनाक्षी शेषाद्रि का जन्मदिन है।



सनी देओल की ये हीरोइन हिट फिल्में देकर हो गई गायब, कुमार सानू का तो हो जाता तलाक

Meenakshi Seshadri Birthday and Parineeti Chopra Injures entertainment news
Kriti Sanon, Pankaj Tripathi - फोटो : Social Media

पंकज त्रिपाठी इन दिनों हर दूसरी फिल्म का हिस्सा बन रहे हैं। वेब सीरीज से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक में उनकी धौंस लगातार बढ़ती जा रही है। उनकी एक्टिंग को देखकर दर्शक को सुकुन मिलता है। हाल ही में जब पकंज त्रिपाठी, कृति सेनन के साथ अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तो अचानक वहां पुलिस आ धमकी और सेट पर रखे सामान को सीज कर दिया।

बिना परमिशन शूटिंग कर रहे थे पकंज त्रिपाठी और कृति सेनन, पुलिस पहुंचते ही मचा हड़कंप

Meenakshi Seshadri Birthday and Parineeti Chopra Injures entertainment news
ileana dcruz - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज का पिछले दिनों ब्रेकअप हो गया था। वो ऑस्ट्रेलियन फोटोग्राफर एंड्रयू नीबोन को डेट कर रही थीं। जब सोशल मीडिया पर उन्होंने एंड्रयू की तस्वीरें डिलीट कीं तो लोगों ने कयास लगाने शुरू किए कि उनका ब्रेकअप हो गया है। इन दिनों इलियाना अपनी आने वाली फिल्म पागलपंती के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में इलियाना ने अपने ब्रेकअप पर चुप्पी तोड़ी।

ब्रेकअप के बाद खुद को ऐसी संभाल रही हैं इलियाना, एक्स ब्वॉयफ्रेंड के सवाल पर बोलीं..

विज्ञापन
विज्ञापन
Meenakshi Seshadri Birthday and Parineeti Chopra Injures entertainment news
Hamza Abbasi - फोटो : Social Media

भारत के खिलाफ अपने भड़काऊ भाषण के मशहूर पाकिस्तानी एक्टर हमजा अली अब्बासी ने एक बड़ा ऐलान किया है। अब्बासी के मुताबिक अब वो एक्टिंग नहीं करेंगे। गुरुवार को इस बात की घोषणा करते हुए हमजा ने कहा कि अब इस्लाम का प्रचार कर उसे लोगों को तक पहुंचाएंगे।

इस्लाम के लिए अब इस एक्टर ने छोड़ी एक्टिंग, भारत के खिलाफ उगल चुका है जहर

विज्ञापन
Meenakshi Seshadri Birthday and Parineeti Chopra Injures entertainment news
Parineeti Chopra - फोटो : Instagram

परिणीति चोपड़ा कई फिल्मों के प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। वह इन दिनों बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायोपिक के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। पहले श्रद्धा कपूर इस फिल्म में साइना की भूमिका निभाने वाली थीं लेकिन किन्हीं वजहों से उन्होंने इस फिल्म को छोड़ दिया। हाल में परिणीति ने बतायe कि उन्हें ट्रेनिंग के दौरान चोट लग गई।

साइना नेहवाल बायोपिक की ट्रेनिंग में परिणीति चोपड़ा हुईं घायल, तस्वीर शेयर कर जताया दुख

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed