फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meenakshi Seshadri: जिसका भी दिल तोड़ा 'पेंटर बाबू' की हीरोइन ने वही बना नंबर वन, कुमार शानू से लेकर संतोषी...

Sat, 16 Nov 2024 09:07 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 16 Nov 2024 09:07 AM IST
सार

Meenakshi Seshadri Birthday: मीनाक्षी शेषाद्रि 80 और 90 के दशक की चर्चित आदाकार रही हैं। उन्होंने साल 1983 में फिल्म 'पेंटर बाबू' से हिंदी सिनेमा में कदम रखे। फिर दूसरी फिल्म 'हीरो' ने उन्हें सफलता की बुलंदियों पर पुहंचा दिया। आइए जानते हैं आज उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से

विज्ञापन
Meenakshi Seshadri Birthday: Know About Damini Movie fame actress career movies life story and Love Life
मीनाक्षी - फोटो : अमर उजाला

मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपने करियर में कई चर्चित फिल्में दीं। उन्होंने अमिताभ बच्चन से लेकर सनी देओल, विनोद खन्ना, ऋषि कपूर और शत्रुघ्न सिन्हा तक सभी लोकप्रिय कलाकारों के साथ काम किया। मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपने करियर में 'दामिनी', 'घातक', 'घायल', 'घर हो तो ऐसा', 'आदमी खिलौना है' समेत कई हिट फिल्मों में काम किया है। मीनाक्षी शेषाद्रि अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में रहीं। कई लोगों से उनका नाम जुड़ा। माना जाता है कि जिस किसी का भी दिल अदाकारा ने तोड़ा, उसे सफलता भी अपार मिली। आइए जानते हैं

Meenakshi Seshadri Birthday: Know About Damini Movie fame actress career movies life story and Love Life
कुमार शानू-मीनाक्षी - फोटो : इंस्टाग्राम

कुमार शानू
मशहूर सिंगर कुमार शानू के साथ मीनाक्षी शेषाद्रि का नाम खूब जुड़ा। हालांकि, कुमार शानू शादीशुदा थे और दोनों के रिश्ते को मुकाम न मिल सका। कहा जाता है कि फिल्म ‘जुर्म’ के दौरान दोनों की काफी नजदीकियां बढ़ीं। इस फिल्म में ‘जब कोई बात बिगड़ जाए’ गाना कुमार शानू ने ही गया। प्रीमियर शो पर हुई दोनों की पहली मुलाकात प्यार में बदल गई। कुमार शानू पहले से ही शादीशुदा थे। कहा जाता है कि दोनों की नजदीकियों की बात जब सिंगर के घर पर पता चली तो उनकी शादीशुदा जिंदगी में भूचाल आ गया। लिहाजा, मीनाक्षी और उनकी राहें जुदा हो गईं। 'जुर्म' का ‘जब कोई बात बिगड़ जाए’गाना कितना हिट है, यह बताने की जरूरत नहीं।
Indian Rappers: बादशाह से पहले भी विवादों में घिर चुके हैं ये भारतीय रैपर्स, एक पर लगा घरेलू हिंसा का आरोप

Meenakshi Seshadri Birthday: Know About Damini Movie fame actress career movies life story and Love Life
मीनाक्षी शेषाद्रि-राजकुमार संतोषी - फोटो : सोशल मीडिया

राजकुमार संतोषी
कहा जाता है कि निर्देशक राजकुमार संतोषी भी मीनाक्षी पर दिल हार गए थे। उन्होंने शादी के लिए मीनाक्षी को प्रपोज तक किया था, लेकिन अभिनेत्री ने उनके इस प्रपोजल को ठुकरा दिया। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म 'दामिनी' (1993) में मीनाक्षी लीड रोल में नजर आईं। यह उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्म मानी जाती है।
Upcoming Movies: इन 5 आगामी फिल्मों में साथ आएंगे साउथ-बॉलीवुड सितारे, बॉक्स ऑफिस पर होगा डबल धमाका

विज्ञापन
विज्ञापन
Meenakshi Seshadri Birthday: Know About Damini Movie fame actress career movies life story and Love Life
मीनाक्षी शेषाद्रि-सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

सनी देओल
मीनाक्षी शेषाद्रि का नाम अभिनेता सनी देओल के साथ भी जुड़ा। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच फिल्म 'डकैत' के दौरान नजदीकियां बढ़ीं। फिर 'दामिनी' के दौरान इनके अफेयर की खूब चर्चाएं हुईं। हालांकि, दोनों के बीच दूरियां आ गईं और ये आगे बढ़ने से थम गया। फिल्म 'दामिनी' के सनी देओल के करियर के लिए क्या मायने हैं यह किसी से छिपा नहीं है। फिल्म में उनके डायलॉग आज भी खूब हिट हैं। इनमें सनी देओल के साथ उनकी केमिस्ट्री खूब जमी थी। मीनाक्षी का नाम जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर के साथ भी जुड़ा। हालांकि, इन सितारों ने कभी अपने रिश्ते को नहीं कबूला।
Vikrant Massey: 'हसीन दिलरुबा में हीरो मायने नहीं रखता', तापसी पन्नू के कमेंट पर भड़के विक्रांत, दिया यह जवाब

विज्ञापन
Meenakshi Seshadri Birthday: Know About Damini Movie fame actress career movies life story and Love Life
मीनाक्षी शेषाद्रि अपने परिवार के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

शादी करके परदेस में बस गईं अभिनेत्री
फिर वह समय आया जब मीनाक्षी ने बॉलीवुड को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कहने का मन बना लिया। दरअसल, साल 1996 में रिलीज हुई सनी देओल स्टारर 'घातक', मीनाक्षी की आखिरी फिल्म साबित हुई। इस फिल्म के बाद उन्होंने बैंकर हरीश मैसूर से शादी की और अमेरिका में बस गईं। मीनाक्षी ने यूएसए में विवाहित जीवन शुरू करने के लिए इंडस्ट्री छोड़ दी। इस जोड़े के दो बच्चे हैं और पूर्व अभिनेत्री अब अमेरिका में डांस क्लास चलाती हैं।
Box Office Collection: विक्रांत मैसी भी नहीं हिला पाए 'मंजुलिका' का सिंहासन, सिंघम अगेन-कंगुवा ने टेके घुटने

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed