फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मीनाक्षी शेषाद्रि: कभी अपनी अदाकारी और खूबसूरती से बॉलीवुड पर किया था राज, फिर ऐसा क्या हुआ कि अभिनेत्री ने छोड़ दी फिल्म इंडस्ट्री

Sun, 07 Feb 2021 12:17 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 07 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Once ruled Bollywood with its performance and beauty, what happened then that the actress left the film industry
Meenakshi Seshadri - फोटो : file photo
अपनी खूबसूरती और अदाकारी से फैंस के दिलों में एक अलग ही छाप छोड़ देने वाली अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि अपने 80 और 90 के दशक की सुपरहिट अभिनेत्रियों में से एक थीं। अपनी अदाकारी और खूबसूरती के बल पर उन्होंने खूब नाम कमाया लेकिन इतनी ऊंचाइयों तक पहुंचने के बाद मीनाक्षी ने अचानक फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया।

 
Once ruled Bollywood with its performance and beauty, what happened then that the actress left the film industry
meenakshi seshadri - फोटो : social media

उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। ऋषि कपूर से लेकर सन्नी देओल तक के साथ मीनाक्षी की जोड़ी पर्दे पर सुपरहिट रही थी। फिल्म 'विजय', 'साधना', 'दामिनि', 'बड़े घर की बेटी' और 'घराना' में काम करने वाली एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्री ने अचानक फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ने का फैसला कर लिया था।

Once ruled Bollywood with its performance and beauty, what happened then that the actress left the film industry
मीनाक्षी शेषाद्रि

16 नवंबर 1963 को पैदा हुईं मीनाक्षी की खूबसूरती के दीवाने कई एक्टर थे। अनिल कपूर से लेकर गायक कुमार सानू तक से उनका नाम जोड़ा गया था। मीनाक्षी और कुमार सानू की अफेयर की खबरों ने काफी दिनों तक सुर्खियां बटोरी थी। सानू उस समय शादीशुदा थे, लेकिन इसके बाद भी ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि सानू और मीनाक्षी एक-दूसरे शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Once ruled Bollywood with its performance and beauty, what happened then that the actress left the film industry
सानू और मीनाक्षी - फोटो : फाइल

महेश भट्ट की फिल्म जुर्म के सेट पर कुमार सानू और मीनाक्षी शेषाद्री की पहली मुलाकात हुई थी। इसके बाद इन दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया। रिपोर्ट की मानें तो कुमार सानू और मीनाक्षी ने तीन साल तक अपना अफेयर छिपाए रखा था। इन दोनों की अफेयर के कारण सानू की शादीशुदा जिंदगी भी खराब हो रही थी और नौबत तलाक तक पहुंच गई थी।

विज्ञापन
Once ruled Bollywood with its performance and beauty, what happened then that the actress left the film industry
meenakshi seshadri

हालांकि, बाद में सानू और मीनाक्षी एक-दूसरे की सहमति से अलग हो गए थे। स्कसेसफुल होने के बाद भी मिनाक्षी ने फिल्मों को अलविदा कह दिया। मीनाक्षी ने साल 1995 में इन्वेस्टमेंट बैंकर हरीश मैसूर के साथ शादी कर ली। शादी के बाद वह अमेरिका के टेक्सास में जा कर बस गईं। चैरिश डांस स्कूल के नाम से मीनाक्षी अपना एक डांस स्कूल भी चलाती हैं जो उन्होंने साल 2008 में खोला था। मीनाक्षी भले ही अब फिल्मों से दूर हों, लेकिन फैंस आज भी उनके बारे में जानने को बेताब रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed