फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: 58 वें जन्मदिन पर मीनाक्षी शेषाद्रि ने साझा की तस्वीर, चेहरा देख हैरान रह गए फैंस

Wed, 17 Nov 2021 02:21 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 17 Nov 2021 02:21 PM IST
विज्ञापन
Meenakshi seshadri share her latest photo on birthday fans are surprised with her fitness and looks
मीनाक्षी शेषाद्रि - फोटो : सोशल मीडिया

80-90 के दशक में बहुत सी अभिनेत्रियां ऐसी थीं जिन्होंने ना सिर्फ अपने दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीता था बल्कि अपनी खूबसूरती से हर किसी के होश उड़ा दिए थे। आज उनमें से ज्यादातर अभिनेत्रियां अब फिल्मी पर्दे से दूर हो गई हैं लेकिन फैंस के बीच सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी हुई हैं। इसमे अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री का नाम भी शामिल है। मीनाक्षी ने अपनी फिल्मों में शानदार अभिनय से दर्शकों को काफी प्रभावित किया था।



मीनाक्षी की तस्वीर पर दिल हार गए फैंस

हालांकि अब वह फिल्मों से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती है। मीनाक्षी ने 16 नवंबर को अपना 58वां जन्मदिन मनाया और इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की। इस तस्वीर में वह फूलों और गुब्बारों के बीच नजर आ रही हैं। हालांकि फैंस उनकी तस्वीर देख हैरान हुए जा रहे हैं।



View this post on Instagram

A post shared by Meenakshi Seshadri (@meenakshiseshadriofficial)

Meenakshi seshadri share her latest photo on birthday fans are surprised with her fitness and looks
मीनाक्षी शेषाद्रि - फोटो : Social Media

मीनाक्षी ने जो तस्वीर साझा की है उसमें सफेद टी शर्ट में नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने हंसते हुए एक गाल पर हाथ रखकर पोज दिया है। उनकी इस तस्वीर पर हजारों से ज्यादा लोगो ने लाइक्स किया है। फैंस और सितारों ने भी कमेंट्स पोस्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- आपको जन्मदिन की बधाई। एक अन्य यूजर ने लिखा- क्या यह वाकई आप हैं।

Meenakshi seshadri share her latest photo on birthday fans are surprised with her fitness and looks
मीनाक्षी शेषाद्रि - फोटो : Social Media

मीनाक्षी शेषाद्रि ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा- आप सभी को शुभकामनाओं के लिए बहुत धन्यवाद। मीनाक्षी लगभग साठ साल की उम्र के करीब पहुंच रही है लेकिन उनकी फिटनेस देखकर हर कोई हैरान है। इस उम्र में भी मीनाक्षी की खूबसूरती देखने लायक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meenakshi seshadri share her latest photo on birthday fans are surprised with her fitness and looks
मीनाक्षी शेषाद्रि - फोटो : Instagram

मीनाक्षी ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में दी है जिसमें दामिनी, हीरो, घातक, घायल शामिल है। दामिनी फिल्म ने तो उनके करियर में चार चांद लगा दिए थे। मीनाक्षी की पहली फिल्म ‘पेंटरबाबू’ थी लेकिन उनके काम को पहचान ‘हीरों’ फिल्म से मिली थी। इस फिल्म में उनके हीरो जैकी श्रॉफ थे। ये फिल्म सुपरहिट हुई और मीनाक्षी रातोंरात स्टार बन गईं।

विज्ञापन
Meenakshi seshadri share her latest photo on birthday fans are surprised with her fitness and looks
मीनाक्षी शेषाद्रि - फोटो : Instagram: @meenkshisheshadriofficial

अभिनेत्री ने लगभग हर बड़े प्रोड्यूसर-डायरेक्टर के साथ काम किया। अमिताभ बच्चन से लेकर विनोद खन्ना, ऋषि कपूर, अनिल कपूर जैसे बड़े फिल्म स्टार्स उनके हीरो रहे।मीनाक्षी ने अमेरिका के इनवेस्टमेंट बैंकर हरीश मायर से शादी कर ली। बताया जाता है दोनों एक पार्टी के दौरान में मिले थे। पहले दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार, जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed