फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

90 के दशक में इन अभिनेत्रियों ने एक्टिंग से जीता दर्शकों का दिल, अब बॉलीवुड से हैं गायब

Fri, 15 Nov 2019 10:46 PM IST
anand anand इंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
इंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 15 Nov 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
Meenakshi Seshadri to Bhagyashree Bollywood Top 5 Hit Actress Now Far Away From Limelight
Padmini Bhagyashree Meenakshi - फोटो : file photo

80 से 90 के दशक में बॉलीवुड में कई सारी अभिनेत्रियों ने अपने अभिनय से लोगों को दीवाना बना दिया। कुछ एक्ट्रेस ने पहली ही फिल्म से दर्शकों को इंप्रेस कर दिया तो कुछ को समय लगा। समय के साथ इन अभिनेत्रियों के अभिनय में और निखार आता रहा लेकिन एक समय ऐसा आया कि यह अभिनेत्रियां पर्दे से गायब ही हो गईं। इन अभिनेत्रियों में फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट की बेटी से लेकर सलमान खान की हीरोइन तक शामिल है। तो चलिए आपको ऐसी हीरोइनों के नाम बताते हैं जो अपने समय में तो हिट रहीं लेकिन अब लाइमलाइट से गायब हैं।

Meenakshi Seshadri to Bhagyashree Bollywood Top 5 Hit Actress Now Far Away From Limelight
bhagyashree salman khan - फोटो : file photo

भाग्यश्री
सलमान खान (Salman Khan) के साथ डेब्यू करने वालीं एक्ट्रेस भाग्यश्री (Bhagyashree) पहली ही फिल्म से रातों रात सुपरस्टार बन गई थीं। भले ही भाग्यश्री आजकल बॉलीवुड से दूर हो गई हों लेकिन उनके फैंस आज भी उनकी फिल्म से उन्हें याद करते हैं। भाग्यश्री का जन्म महाराष्ट्र के सांगली में पटवर्धन राजघराने में हुआ। उनके पिता विजय सिंहराव माधवराव पटवर्धन सांगली के राजा माने जाते हैं। तीन बहनों में भाग्यश्री सबसे बड़ी हैं। पहली फिल्म के बाद ही भाग्यश्री ने शादी का फैसला कर लिया। पहली फिल्म 'मैंने प्यार किया' से भाग्यश्री का स्टारडम चमक गया था। उनकी और सलमान खान की केमेस्ट्री को खूब पसंद किया गया। ऐसा माना जा रहा था कि भाग्यश्री उस दौर की बड़ी एक्ट्रेस को टक्कर देंगी लेकिन शादी के बाद उनका करियर खत्म हो गया। 

Meenakshi Seshadri to Bhagyashree Bollywood Top 5 Hit Actress Now Far Away From Limelight
करिश्मा कपूर - फोटो : file photo

करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने 'प्रेम कैदी' फिल्म से 1991 में हरीश कुमार के अपोजिट डेब्यू किया था। पहली फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिला जुला रिएक्शन मिला था। इसके बाद कई सारी फिल्म रिलीज हुईं। इन फिल्मों में संग्राम, शक्तिमान, धनवान, राजा बाबू, दुलारा अंदाज शामिल है। इस फिल्मों के साथ ही करिश्मा कपूर की शोहरत इंडस्ट्री में बढ़ती चली गई। करियर की बुलंदी पर करिश्मा ने साल 2003 में संजय कपूर से शादी रचाई। शादी के बाद करिश्मा ने फिल्मों से दूरी बना ली थी। हालांकि कुछ साल पहले करिश्मा 'डेंजरस इश्क' में आई थीं लेकिन फिल्म सुपर फ्लॉप रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meenakshi Seshadri to Bhagyashree Bollywood Top 5 Hit Actress Now Far Away From Limelight
padmini kolhapure - फोटो : file photo

पद्मिनी कोल्हापुरी
80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी (Padmini Kolhapure) की खूबसूरती का उस दौर में हर कोई दीवाना था। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते हैं कि एक्टिंग के अलावा पद्मिनी एक अच्छी गायिका भी हैं। बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस पद्मिनी ने यादों की बारात, किताब और दुश्मन दोस्त फिल्म में कोरस सिंगर के तौर पर गाना गाया था। इसके बाद पद्मिनी ने अपनी फिल्मों में गाना शुरू किया जिसमें 'विधाता', 'सात सहेलियां', 'हम इंतजार करेगा' और 'सड़क छाप' फिल्में शामिल है। 'प्रेम रोग' फिल्म से पद्मिनी का नाम बॉलीवुड की हिट हीरोइनों की लिस्ट में शामिल हो गया था। इसके बाद नया कदम, आज का दौर, ऐसा प्यार कहां जैसी कई फिल्में आईं। एक वक्त बाद पद्ममिनी ने फिल्मों से दूरी बना ली,लेकिन वह जल्द अर्जुन कपूर और संजय दत्त की फिल्म पानीपत से फिल्मों में फिर से वापसी करने वाली हैं। 

विज्ञापन
Meenakshi Seshadri to Bhagyashree Bollywood Top 5 Hit Actress Now Far Away From Limelight
मीनाक्षी शेषाद्रि - फोटो : file photo

मीनाक्षी शेषाद्रि
मीनाक्षी शेषाद्रि (Meenakshi Seshadri) 90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस में से एक हैं। अपनी अदाकारी और खूबसूरती के बल पर उन्होंने खूब नाम कमाया लेकिन इतनी ऊंचाईंयों तक पहुंचने के बाद मीनाक्षी ने अचानक फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। केवल 17 साल की उम्र में साल 1981 में उन्होंने मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया। मिस इंडिया का खिताब जीतने के 3 साल बाद ही उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। उनकी पहली फिल्म 'पेंटर बाबू' थी। मीनाक्षी शेषाद्रि को सभी ने फिल्म 'हीरो' से नोटिस किया। यह फिल्म टिकट खिड़की पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म में उनके अपोजिट जैकी श्रॉफ थे। बॉलीवुड पर राज करने के बाद मीनाक्षी शेषाद्रि ने साल 1995 में इन्वेस्टमेंट बैंकर हरीश मैसूर से शादी कर ली मीनाक्षी को एक्टिंग के अलावा डांस का भी बेहद शौक रहा। तभी तो उन्होंने फिल्मों से भले ही दूरी बना ली लेकिन डांस से खुद को जोड़े रखा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed