फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या से क्या हो गई इन 5 स्टार्स की हालत, देखकर पहचानना भी मुश्किल

Fri, 03 May 2019 02:09 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 03 May 2019 02:09 PM IST
विज्ञापन
Meenakshi Seshadri to Fardeen Khan Bollywood 5 stars huge transformation
Meenakshi, Fardeen and Mumtaz - फोटो : file photo

बॉलीवुड में कई स्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने रातोंरात शोहरत की बुलंदियां हासिल कर ली थीं। वहीं कुछ स्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने शोहरत पाने में अपनी पूरी जिंदगी बिता दी। अक्सर आपने लोगों से कहते हुए सुना होगा 'वक्त बदलते समय नहीं लगता।' फिल्म इंडस्ट्री में कुछ स्टार्स ऐसे हैं जिनके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। समय के साथ ये लोग स्टार से सुपरस्टार्स तो बन गए हैं लेकिन अब लाइमलाइट से दूर जिंदगी बिता रहे हैं। यहां तक कि इनके लुक में इतना बदलाव आ गया कि अब पहचानना भी मुश्किल है। तो चलिए आज हम आपको ऐसे स्टार्स के बारे में बताते हैं जिन्हें आप बिल्कुल भी पहचान नहीं पाएंगे। 

Meenakshi Seshadri to Fardeen Khan Bollywood 5 stars huge transformation
fardeen khan - फोटो : twitter

फरदीन खान बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरोज में शुमार थें और उनके इस हैंडसम लुक पर लड़कियां फिदा थीं। साल 1998 में फिल्म 'प्रेम अगन' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर फरदीन खान फिल्मों में ज्यादा कमाल नहीं कर पाए। फरदीन आखिरी बार साल 2010 में दूल्हा मिल गया फिल्म में नजर आए थे। फरदीन अब कम ही नजर आते हैं। पहले से उनके लुक में काफी बदलाव हो गया है। यहां तक कि उन्हें बढ़े वजन को लेकर कई बार ट्रोल भी किया जाता है।

Meenakshi Seshadri to Fardeen Khan Bollywood 5 stars huge transformation
uday chopra - फोटो : social media

फिल्मी दुनिया से गायब एक्टर उदय चोपड़ा को तो अब पहचान पाना भी मुश्किल है। उदय 46 साल के हैं लेकिन अभी तक कुंवारे हैं। साल 2000 में रिलीज शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'मोहब्बतें' से यश चोपड़ा के बेटे उदय चोपड़ा ने डेब्यू किया था। फिल्म तो सुपरहिट रही लेकिन उदय चोपड़ा का करियर छलांगें नहीं मार पाया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Meenakshi Seshadri to Fardeen Khan Bollywood 5 stars huge transformation
mumtaz - फोटो : twitter

चुलबुली और नटखट अदाओं के साथ जब भी मुमताज परदे पर आतीं तो लोग उनके कायल हो जाते, लेकिन जैसा कि कहा जाता है, 'बुरा वक्त जब आता है तो सब तहस नहस कर डालता है। 54 वर्षीय बॉलीवुड एक्ट्रेस मुमताज को भी ब्रेस्ट कैंसर हो गया था जिसके बारे में उन्हें काफी देर से पता चला। कीमोथेरेपी की वजह से मुमताज की हालत और भी खराब हो गई थी। उनके सारे बाल उड़ चुके थे, यहां तक कि उनकी पलकों और भौहों के बाल तक झड़ गए। ऐसी हालत में मुमताज को घर से निकलने में भी डर लगता था। मगर उन्होंने भी इलाज कराकर जिंदगी में वापसी कर ली। अब उनका लुक पहले से बदल चुका है। 

विज्ञापन
Meenakshi Seshadri to Fardeen Khan Bollywood 5 stars huge transformation
Meenakshi Seshadri - फोटो : file photo

मीनाक्षी शेषाद्रि 90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस में से एक हैं। अपनी अदाकारी और खूबसूरती के बल पर उन्होंने खूब नाम कमाया लेकिन इतनी ऊंचाईंयों तक पहुंचने के बाद मीनाक्षी ने अचानक फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। मीनाक्षी शेषाद्रि अब 55 साल की हो गईं है और फिल्मों से दूर अपनी जिंदगी बिता रही हैं। मीनाक्षी फिलहाल टेक्सास में पति और बच्चों के साथ रहती हैं। मीनाक्षी के लुक में पहले की अपेक्षा काफी बदलाव आया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed