{"_id":"5cc580ffbdec220703529c24","slug":"shah-rukh-khan-get-superstar-stardom-after-armaan-kohli-reject-film-deewana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख को सुपरस्टार बना खुद गुमनाम हो गया ये एक्टर, आजकल कहां?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख को सुपरस्टार बना खुद गुमनाम हो गया ये एक्टर, आजकल कहां?
Fri, 03 May 2019 02:09 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 03 May 2019 02:09 PM IST
विज्ञापन
शाहरुख खान, अरमान कोहली
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान आज बॉलीवुड के टॉप स्टार हैं। देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी वो खूब पॉपुलर हैं। आज शाहरुख खान सफलता के जिस मुकाम पर हैं वहां पहुंचना और उसे बरकरार रखना सभी के बस की बात नहीं। बहुत ही कम लोगों को ऐसा स्टारडम नसीब होता है और बहुत ही कम लोग ऐसे होते हैं जो इसे बनाकर रख पाते हैं। शाहरुख बॉलीवुड के उन चुनिंदा स्टार्स में से एक हैं जिन्हें अपने करियर की शुरुआत में काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन इस मामले में वो खुशनसीब रहे कि कई लोगों ने करियर बनाने में उनकी मदद भी की।
shah rukh khan
- फोटो : file photo
फिल्मों में शाहरुख को लाने का श्रेय बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी को दिया जाता है जिन्होंने फिल्म 'दिल आशना है' से शाहरुख को लॉन्च किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि असल में शाहरुख को सुपरस्टार किसने बनाया ?शाहरुख को सुपरस्टार बनाने का श्रेय जिस शख्स को जाता है असल में वो भी एक एक्टर है, लेकिन आज वो गुमनामी की जिंदगी जीने को मजबूर है। ये एक्टर हैं अरमान कोहली।
शाहरुख खान
- फोटो : file photo
बेशक हेमा मालिनी ने शाहरुख को उनकी पहली फिल्म दी, लेकिन उससे पहले शाहरुख की दूसरी फिल्म 'दीवाना' रिलीज हुई। ये फिल्म जबरदस्त हिट रही और इसी फिल्म की कामयाबी के बाद शाहरुख को 'बाजीगर' और डर जैसी फिल्में मिलीं। इन फिल्मों ने शाहरुख को टॉप स्टार्स की लीग में ला खड़ा किया और कई अवॉर्ड भी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
अरमान कोहली
- फोटो : file photo
एक तरह से फिल्म 'दीवाना' शाहरुख के करियर में टर्निंग पॉइंट साबित हुई थी। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि पहले इस फिल्म के हीरो शाहरुख नहीं बल्कि अरमान कोहली थे। 'दीवाना' में अरमान कोहली और दिव्या भारती की जोड़ी थी। अरमान इस फिल्म के लिए पोस्टर से लेकर फोटोशूट तक कर चुके थे। यहां तक कि फिल्म का पहला शेड्यूल भी उन्होंने शूट कर लिया था, लेकिन किसी वजह से अरमान को ये फिल्म छोड़नी पड़ी।
विज्ञापन
अरमान कोहली
- फोटो : file photo
अरमान के इस तरह बीच में फिल्म छोड़ने से निर्देशक राज कंवर के होश उड़ गए, उन्हें कुछ समझ नहीं आया...और फिर बिना देर किए उन्होंने शाहरुख खान को 'दीवाना' के लिए साइन कर लिया। उसके बाद जो हुआ वो इतिहास बन गया। फिल्म जबरदस्त हिट रही और शाहरुख सुपरस्टार बन गए। उनकी और दिव्या भारती की जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया। और इस तरह अरमान कोहली की वजह से शाहरुख खान ने स्टारडम का परचम बॉलीवुड में लहरा दिया। इस फिल्म के बाद शाहरुख ने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा और सफलता के नए आयाम रचे। बेशक शाहरुख कई बार विवादों में आ जाते हैं लेकिन आज भी उनका स्टारडम उसी तरह कायम है, वहीं अरमान कोहली अभी भी फिल्मों में कदम जमाने के लिए मशक्कत कर रहे हैं।