फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'सीता' का रोल करने वाली इस एक्ट्रेस की हो गई थी ऐसी हालत

Fri, 03 May 2019 02:08 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 03 May 2019 02:08 PM IST
विज्ञापन
know film career about tv actress Deepika Chikhalia
दीपिका - फोटो : file photo
पॉपुलर टीवी शो 'रामायण' में सीता के रोल से मशहूर हुईं एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया 29 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाती हैं। रामायण में सीता का किरदार निभाने के चलते लोग इनको देवी-देवता की तरह पूजने लगे थे। एक समय आलम ये था कि राम बने अरुण गोविल और सीता बनी दीपिका कहीं भी जाते थे तो मानों लोग देवी-देवता की तरह से उन्हें सम्मान देने लगते थे।
know film career about tv actress Deepika Chikhalia
दीपिका - फोटो : file photo
साल 2017 में दीपिका ने 25 साल बाद फिर से टीवी में एंट्री की थी। उन्होंने गुजराती शो 'छुटा छेड़ा' से छोटे परदे पर वापसी की। दीपिका चिखलिया टीवी के साथ कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। इतना ही नहीं शुरुआती दौर में उन्होंने बी ग्रेड फिल्में भी काम किया था।
know film career about tv actress Deepika Chikhalia
deepika chikhalia - फोटो : file photo
दीपिका चिखलिया ने साल 1983 में फिल्म 'सुन मेरी लैला' से अपना फिल्मी सफर शुरू किया था। इसके बाद वह 'भगवान दादा' (1986),  'आशा ओ भालोबाशा' (बंगाली, 1989), 'खुदाई' (1994), जैसी फिल्मों में नजर आईं। वह 'चीख' (1986),'रात के अंधेर में' (1987) और 'नांगल' (तमिल, 1992) जैसी बी ग्रेड फिल्मों में बतौर एक्ट्रेस काम किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
know film career about tv actress Deepika Chikhalia
deepika chikhalia
फिल्मी दुनिया में किस्मत आजमाने के चलते दीपिका ने फिल्म में बोल्ड सीन फिल्माने में भी कोई संकोच नहीं किया था। हालांकि रामायण सीरीयल में सीता का किरदार अदा करने के बाद दीपिका ने अपने अभिनय करियर में ऐसे दृश्यों को करने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
know film career about tv actress Deepika Chikhalia
दीपिका - फोटो : file photo
दीपिका ने हेमंत टोपीवाला से शादी की थी। हेमंत श्रृंगार बिंदी और टिप्स एंड टोज नेलपॉलिश के ओनर हैं। दीपिका और हेमंत की दो बेटियां हैं- निधि टोपीवाला और जूही टोपीवाला। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका अब पति की कंपनी की मार्केटिंग टीम की हेड हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed