{"_id":"5cc578bbbdec220764027351","slug":"baahubali-actor-kalakeya-real-life-know-about-him-everything","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाहुबली का कालकेय असल जिंदगी में 6 साल रहे बेरोजगार, अब जीते हैं रॉयल लाइफ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बाहुबली का कालकेय असल जिंदगी में 6 साल रहे बेरोजगार, अब जीते हैं रॉयल लाइफ
'बाहुबली 2' के रिलीज हुए आज दो साल पूरे हो गए हैं । 'बाहुबली 2' में वही सारे किरदार नजर आए जो इसके पहले भाग में थे। बस एक किरदार का अंत 'बाहुबली: द बिगनिंग' में ही हो गया था । ये किरदार था फिल्म का खूंखार विलेन कालकेय का । कालकेय का रोल बाहुबली के पहले भाग में बहुत महत्वपूर्ण था, जिसे खत्म कर दिया गया था ।
2 of 8
बाहुबली
आज हम आपको बताते हैं कि 'बाहुबली' का ये खूंखार विलेन कौन है । कालकेय ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए थे । दर्शकों ने जब बाहुबली के इस विलेन को देखा होगा तब उनके मन में ये ख्याल आया होगा कि ये किसी दूसरे देश का है । लेकिन ऐसा नहीं है, कालकेय का असली नाम प्रभाकर है। प्रभाकर साउथ के जाने-माने एक्टर हैं।
3 of 8
बाहुबली
प्रभास बाहुबली से पहले फिल्म 'मर्यादा रमन्ना' से लाइम लाइट में आए थे। बाहुबली में उन्हें बहुत ही क्रूर और भयानक दिखाए गया लेकिन असल जिंदगी में वो बहुत शर्मीले हैं। प्रभाकर महबूबनगर जिले के एक छोटे से गांव कोडंगल के रहने वाले हैं। एक इंटरव्यू के दौरान प्रभाकर ने बताया था कि वो कभी फिल्मों में काम नहीं करना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
बाहुबली
प्रभाकर ने कहा था, 'मुझे बचपन से क्रिकेट खेलने का शौक था। मैं क्रिकेटर बनने का सपना देखता था। 12वीं पास करने के बाद एक बार मैं शादी अटेंड करने के लिए हैदराबाद आया। मेरी पर्सनैलिटी देखकर वहां मुझसे एक रिश्तेदार ने वादा किया कि वो मेरी जॉब रेलवे पुलिस में लगवा देंगे।'
विज्ञापन
5 of 8
prabhakar
इसके बाद प्रभाकर ने इस जॉब का 6 साल तक इंतजार किया लेकिन उनकी जॉब नहीं लगी। प्रभाकर हैदराबाद में ही जॉब तलाश कर रहे थे तभी उन्हें पता चला कि डायरेक्टर एसएस राजामौली को फिल्म 'मगधीरा' के लिए कुछ लोगों की जरूरत है। मेरा दोस्त मुझे वहां ले गया जहां सिलेक्शन हो रहा था। राजामौली ने उन्हें देखा लेकिन कुछ बोले नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।