{"_id":"608bce64139cfd629b49a195","slug":"meenakshi-thapa-murder-actress-was-kidnapped-while-working-in-kareena-kapoor-s-film-ruthless-murder","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्म में काम करते हुए किडनैप हुई थी ये अभिनेत्री, चंद पैसों के लिए दोस्त ने कर दी थी निर्मम हत्या","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्म में काम करते हुए किडनैप हुई थी ये अभिनेत्री, चंद पैसों के लिए दोस्त ने कर दी थी निर्मम हत्या
मीनाक्षी थापा की मौत की खबर ने सबको चौंका दिया था। उन्हें किडनैप कर उनका सिर धड़ से अलग कर दिया था। चंद पैसों के लिए उस समय उन्हें मार दिया गया था जब वो करीना कपूर स्टारर फिल्म हिरोइन में काम कर रही थीं। तब अभिनेत्री करीना कपूर स्टारर फिल्म हिरोइन में काम कर रही थीं।
2 of 5
मीनाक्षी थापा
- फोटो : सोशल मीडिया
मीनाक्षी ने साल 2011 में हॉरर फिल्म 404 से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद साल 2012 में उन्हें करीना कपूर खान और अर्जुन रामपाल स्टारर फिल्म हिरोइन में रोल मिल गया लेकिन इसी दौरान उन्हें किडनैप कर लिया गया और बाद में उनकी हत्या कर दी गई। मीनाक्षी थापा को फिल्म हिरोइन में ही एक छोटा सा रोल निभा रहे एक्टर अमित जायसवाल और उनकी गर्लफ्रेंड प्रीति सुरिन ने किडनैप किया था।
3 of 5
मीनाक्षी थापा
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, अमित और प्रीति ने मीनाक्षी को किडनैप कर उनकी मां से 15 लाख रुपये की मांग की थी। उन्होंने मीनाक्षी की मां को धमकी दी कि अगर वो उनकी मांग पूरी नहीं करेंगी तो उनकी बेटी से एडल्ट फिल्मों में काम करवाएंगे। जिसके बाद मीनाक्षी की मां ने उन्हें 60 हजार रुपये दिए लेकिन बाद में गोरखपुर में एक्ट्रेस का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया और उनका सिर धड़ से अलग कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मीनाक्षी थापा
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद दोनों ने मिलकर मीनाक्षी के धड़ को पानी के टैंक में फेंक दिया और मुंबई जाते हुए रास्ते में चलती बस से उनका सिर फेंक दिया। हालांकि, बाद में सिम कार्ड और मोबाइल फोन की मदद से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया जिसके बाद उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
विज्ञापन
5 of 5
मीनाक्षी थापा
- फोटो : सोशल मीडिया
अमित और उसकी गर्लफ्रेंड प्रीति पर आईपीसी की धारा 302 (मर्डर) और 364-ए (पैसों के लिए किडनैप करना) के तहत केस चला था और इस घटना के करीब 6 साल बाद साल 2018 में कोर्ट ने दोनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।